{"_id":"60dbe011d5164d13343a123c","slug":"mandira-bedi-s-husband-raj-kaushal-passed-away-this-morning-family-sources-suggest-he-died-of-a-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: मंदिरा बेदी के पति राज कौशल नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखद: मंदिरा बेदी के पति राज कौशल नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन
Wed, 30 Jun 2021 10:44 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:44 AM IST
सार
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।
विज्ञापन
परिवार संग मंदिरा बेदी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज (30 जून) सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया है। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी।
विज्ञापन
परिवार वाले थे शादी के खिलाफ
मंदिरा बेदी और राज कौशल ने 14 फरवरी 1999 को शादी की थी। दरअसल मंदिरा के माता-पिता उनकी शादी एक फिल्म निर्देशक से कराना चाहते थे। लेकिन दोनों के प्यार के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन