फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Manav Gohil And Rati Pandey Starrer Shaadi Mubarak Going Off Air Due To Corona Lockdown

झटका: दर्शकों के बीच 'शादी मुबारक' की नहीं होगी वापसी, मेकर्स ने लिया शो को बंद करने का फैसला

Sun, 23 May 2021 12:25 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 23 May 2021 12:25 PM IST
सार

  • टीवी शो शादी मुबारक की अब नहीं होगी वापसी।
  • लीड एक्टर मानव गोहिल के कोरोना संक्रमित होने पर बंद करने का लिया गया था फैसला।
  • मानव गोहिल बोले- मैं ये नहीं चाहता था।

विज्ञापन
Manav Gohil And Rati Pandey Starrer Shaadi Mubarak Going Off Air Due To Corona Lockdown
शादी मुबारक - फोटो : Instagram

विस्तार

कोरोना महामारी से लगे लॉकडाउन के कारण बीते साल कई धारावाहिक बंद हो गए थे और अब इस कड़ी में मशहूर टीवी सीरियल 'शादी मुबारक' का नाम भी जुड़ गया है। खबर है कि मेकर्स ने शो को अचानक बंद करने का फैसला किया था। शो की कहानी बीच में ही चल रही थी और इसका क्लाइमैक्स अभी बाकि था। 

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला लिया था। शो के लीड एक्टर मानव गोहिल' के कोरोना संक्रमित होने के बाद 'शादी मुबारक' के मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया था। बिना लीड एक्टर के कहानी को लंबा नहीं खींचा जा सकता था, इस वजह से इसे बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

 

शो के दर्शकों को लग रहा था कि स्थिति सही होने के बाद शो टीवी पर वापसी करेगा लेकिन अब मेकर्स ने इससे साफ इनकार कर दिया है। 'शादी मुबारक' अब वापसी नहीं करेगा। मेकर्स ने इस बारे में कास्ट और क्रू को भी बता दिया है। 

विज्ञापन

Manav Gohil And Rati Pandey Starrer Shaadi Mubarak Going Off Air Due To Corona Lockdown
Manav Gohil - फोटो : social media

'शादी मुबारक' को अचानक बंद किए जाने के फैसले के बारे में लीड एक्टर मानव गोहिल ने कहा, 'वह निर्माताओं और चैनल के फैसले का सम्मान करते हैं और यह भी समझते हैं कि किन परिस्थितियों में शो को अचानक बंद करने का फैसला किया गया है। लेकिन मैं ये बिल्कुल भी नहीं चाहता था कि शो इस तरह अचानक ही बंद हो। सिर्फ मैं ही नहीं, खुद चैनल भी ऐसा नहीं चाहता होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed