झटका: दर्शकों के बीच 'शादी मुबारक' की नहीं होगी वापसी, मेकर्स ने लिया शो को बंद करने का फैसला
- टीवी शो शादी मुबारक की अब नहीं होगी वापसी।
- लीड एक्टर मानव गोहिल के कोरोना संक्रमित होने पर बंद करने का लिया गया था फैसला।
- मानव गोहिल बोले- मैं ये नहीं चाहता था।
विस्तार
कोरोना महामारी से लगे लॉकडाउन के कारण बीते साल कई धारावाहिक बंद हो गए थे और अब इस कड़ी में मशहूर टीवी सीरियल 'शादी मुबारक' का नाम भी जुड़ गया है। खबर है कि मेकर्स ने शो को अचानक बंद करने का फैसला किया था। शो की कहानी बीच में ही चल रही थी और इसका क्लाइमैक्स अभी बाकि था।
दरअसल, कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला लिया था। शो के लीड एक्टर मानव गोहिल' के कोरोना संक्रमित होने के बाद 'शादी मुबारक' के मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया था। बिना लीड एक्टर के कहानी को लंबा नहीं खींचा जा सकता था, इस वजह से इसे बंद कर दिया गया था।
शो के दर्शकों को लग रहा था कि स्थिति सही होने के बाद शो टीवी पर वापसी करेगा लेकिन अब मेकर्स ने इससे साफ इनकार कर दिया है। 'शादी मुबारक' अब वापसी नहीं करेगा। मेकर्स ने इस बारे में कास्ट और क्रू को भी बता दिया है।
'शादी मुबारक' को अचानक बंद किए जाने के फैसले के बारे में लीड एक्टर मानव गोहिल ने कहा, 'वह निर्माताओं और चैनल के फैसले का सम्मान करते हैं और यह भी समझते हैं कि किन परिस्थितियों में शो को अचानक बंद करने का फैसला किया गया है। लेकिन मैं ये बिल्कुल भी नहीं चाहता था कि शो इस तरह अचानक ही बंद हो। सिर्फ मैं ही नहीं, खुद चैनल भी ऐसा नहीं चाहता होगा।'