फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Man Held For Blackmailing Bollywood Actors Daughter With Her Private Photos on Social Media

बॉलीवुड अभिनेता की बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2020 08:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 31 Jul 2020 08:13 PM IST
सार

  • बॉलीवुड अभिनेता की बेटी को ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार।
  • प्राइवेट तस्वीरों को लेकर कर रहा था सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल।
  • पैसे की मांग कर रहा था युवक।

विज्ञापन
Man Held For Blackmailing Bollywood Actors Daughter With Her Private Photos on Social Media
blackmail shimla

विस्तार

मुंबई में एक युवक बॉलीवुड अभिनेता की बेटी को उसकी प्राइवेट तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। जिसे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। ये युवक अभिनेता की बेटी को पैसे ना देने पर तस्वीरें सार्वजनिक कर देने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहचान मुंबई के मलाड निवासी कुमैल हनीफ पठानी के रूप में हुई है। युवक को अपराध शाखा इकाई 11 द्वारा गिरफ्तार किया गया था और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी करार दिया गया है। जिसमें महिला को अपमानित करना और जबरन वसूली करना शामिल हे। आरोपी पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


मामले में गौर करने वाली बात यह है कि आरोपी की बहन भी उसी कॉलेज में पढ़ती थी जहां पीड़िता पढ़ती है। दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते थे।  शिकायतकर्ता के अनुसार उसे हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसेज प्राप्त हुए।  जिसमें आरोपी ने उसे बताया कि वह उसे कॉलेज के दिनों से जानता है और उसके पास उसकी कुछ निजी तस्वीरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी का कहना है कि, 'आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता को मैसेज भेजे और उन्हें तुरंत ही डिलीट कर दिया। जिससे आरोपी के खिलाफ कोई सबूत ना मिल सके। कुमैल ने अभिनेता की बेटी को उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी थी। उसने फिर लड़की को फोन किया और पैसों की मांग की।'

पढ़ें: टीवी की ये आठ दादियां हैं काफी मशहूर, एक्टिंग में दी अच्छे-अच्छों को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed