फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mamta verma will play Mandodari character in kunal kohli film ramyug

रामयुग में इस अभिनेत्री को मिला मंदोदरी का किरदार, छोटे परदे की रही हैं दमदार कलाकार

Sun, 16 Feb 2020 08:19 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 16 Feb 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
mamta verma will play Mandodari character in kunal kohli film ramyug
mamta verma - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

की एंड का, गोलमाल और लव एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का ध्यान खींचने वाली अदाकारा ममता वर्मा जल्द ही निर्देशक कुणाल कोहली की फिल्म रामयुग में मंदोदरी के किरदार में दिखाई देंगी। ममता को पिछले हफ्ते से शुरू हुए धारावाहिक एक दूजे के वास्ते सीजन 2 में मिसेज मल्होत्रा के किरदार में काफी तारीफें मिल रही हैं। अमर उजाला से खास मुलाकात मे वह कहती हैं, ‘रंगमंच ने मुझे खुद को किरदारो के हिसाब से बदलना सिखाया और मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं कि रंगमंच की इस सीख ने मुझे विज्ञापन फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में अपने पैर जमाने में मदद की।’

विज्ञापन

mamta verma will play Mandodari character in kunal kohli film ramyug
mamta verma - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा का बहुप्रतीक्षित फिल्म रामयुग का जिक्र चलने पर वह कहती हैं, ‘मैं निर्देशक कुणाल कोहली की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे रामायण का ऐसा किरदार दिया जिसकी आभा इस कहानी की महिला किरदारों में सबसे अलग रही है। ये एक ऐसा किरदार है जो दुनिया को जीतने वाले रावण का भी पूरे आत्मसम्मान के साथ सामना करता है। रावण को समझा सकने वाली मंदोदरी को कैमरे के सामने जीने का अनुभव मैं कभी नहीं भूल सकती। इस किरदार के लिए मैंने काफी तैयारी की और शूटिंग के समय जिस तरह मुझे मुक्त रूप से ये किरदार निभाने की छूट मिली, वैसी आजकल के सिनेमा में मुश्किल से ही मिलती है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

mamta verma will play Mandodari character in kunal kohli film ramyug
mamta verma - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अब तक करीब दो सौ विज्ञापन फिल्मों में नजर आ चुकीं ममता ने जुनून, लापतागंज, मेरे अंगने में, आधे अधूरे, पिया अलबेले, एक रिश्ता साझेदारी, एक दीवाना था, कलीरें और हमारी बहू सिल्क जैसे धारावाहिकों से अपनी पहचान बनाई है। धारावाहिकों के अपने किरदारों के बारे में ममता कहती हैं, ‘टेलीविजन पर अदाकारी का मैंने कोई दायरा नहीं बनाया है। अपने से थोड़े ही कम उम्र के कलाकारों की मां बनना किसी चुनौती से कम नहीं है। मुझे ऐसे किरदार पसंद आते हैं जिनमें कहानी के मुख्य किरदारों को गढ़ने या उनकी विचारधारा प्रभावित करने का माद्दा हो। एक दूजे के वास्ते का नए सीजन में मेरा किरदार ऐसी ही एक मां का है।’

बिग बॉस खत्म होने के बाद भी नहीं हुई इन दो कंटेस्टेंट की सुलह, मिलने से भी किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed