Mamta Kulkarni: 'मैं अध्यात्म की ओर बढ़ गई, मेरी सारी इच्छाएं मर गईं', अपनी लव लाइफ पर बोलीं ममता कुलकर्णी
Mamta Kulkarni: अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा और शादी तक के दावे किए। हाल ही में अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
विस्तार
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कई सफल फिल्मों में काम किया है। अपने करियर के शीर्ष पर वे अचानक इंडस्ट्री से दूर हो गईं। उनका नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा। दावे किए गए कि उसके साथ अभिनेत्री ने शादी रचा ली है। मगर, इस मामले में ममता कुलकर्णी ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि उन्होंने उससे शादी नहीं की, बल्कि उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की। कभी वे विक्की गोस्वामी के साथ रिलेशन में थीं, लेकिन आज की तारीख में वे उसके टच में भी नहीं हैं।
अध्यात्म की तरफ किया रुख
ममता कुलकर्णी हाल ही में करीब 25 साल बाद मायानगरी लौटीं। इन दिनों वे अपनी लाइफ को लेकर खूब खुलासे कर रही हैं। ममता कुलकर्णी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने विक्की गोस्वामी के साथ 2016 में कॉन्टेक्ट खत्म कर दिया। अभिनत्री ने बताया कि वे अब पूरी तरह से आध्यात्मिक राह पर हैं। अब उनके अंदर शादी और प्यार किसी चीज के लिए कोई इच्छा शेष नहीं रह गई है। ममता ने विक्की ललवानी के साथ इंटरव्यू में यह खुलासा किया है।
मर गईं सारी इच्छाएं
ममता कुलकर्णी का नाम ड्रग्स केस में भी आया था। हाल ही में ममता ने कहा, 'मेरा ड्रग वर्ल्ड से कोई नाता नहीं। न ही मैं इन लोगों से मिली हूं। मेरा कनेक्शन विक्की गोस्वामी से था। मैं उससे प्यार करती थी।' ममता कुलकर्णी ने कहा कि उन्हें साल 1996 में ही अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ गया। उन्होंने कहा, 'मैं दुबई में थी। विक्की का कॉल आया उसने कहा यहां आओ, मुझसे मिलो। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं उससे मिली और 12 साल बिताए'। इसके बाद विक्की गिरफ्तारी हो गई। ममता कुलकर्णी ने आगे कहा, 'मैंने सोचा था कि जब तक विक्की जेल से नहीं आएगा मैं भारत नहीं जाऊंगी, लेकिन जब 2012 में वह रिहा हुआ तब उनकी सारी इच्छाएं मर चुकी थीं।
ये खबर भी पढ़ें:
Abhijeet Bhattacharya: शाहरुख से अपने रिश्तों पर खुलकर बोले अभिजीत, कहा- हम पति-पत्नी की तरह…
आंतरिक आवाज सुनी और आगे बढ़ गईं
ममता कुलकर्णी ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बताया कि इसके लिए उन्हें आंतरिक आवाज आई। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं ध्यान, तप और पूजा-पाठ की तरफ बढ़ी। एक-एक महीने मैं खाना नहीं खाती थी। मैं बिना खाने के रहती थी। मैंने भगवद्गीता, रामायण सभी वेद पढ़े। मेरे गुरू मुंबई में थे। 2000 में मैंने इंडिया छोड़ दिया। सुबह से लेकर शाम तक मैं एक ही मुद्रा में ध्यान में बैठी रहती थी।
ये खबर भी पढ़ें:
Dhop Song: 'धोप' पर दिल खोलकर थिरके राम चरण और कियारा, रिलीज के साथ ही वायरल 'गेम चेंजर' का नया गाना
कुंभ स्नान के लिए आ रहीं भारत
ममता कुलकर्णी ने आगे कहा, 'मैंने सोचा था कि जब तक विक्की जेल से नहीं आएगा मैं भारत नहीं जाऊंगी। फिर वह केन्या चला गया। मैं 2012 और 13 के आसपास कुंभ देखने इलाहबाद (अब प्रयागराज) आई। 10 दिन रही और फिर दुबई आ गई। विक्की के केन्या में रहने पर एक-दो बार उससे मुलाकात हुई। उस पर वहां भी आरोप थे। फिर उससे मुलाकात नहीं हुई। 2016 के बाद से मैं विक्की के टच में नहीं हूं'। अभिनेत्री ने कहा कि 2000 करोड़ रुपये के ड्रग मामले में कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद वे अब खुश हैं। ममता का कहना है कि वे पूरी तरह से अध्यात्म के रास्ते पर हैं। 2025 में भी वे कुंभ स्नान के लिए भारत आ रही हैं।