फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika Sherawat to adapt The Good Wife for Indian audiences

भारतीयों के लिए 'गुड वाइफ' बनेंगी मल्लिका शेरावत, विदेशों में काफी हिट हो चुका है शो

Thu, 21 Jun 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat to adapt The Good Wife for Indian audiences
गुड वाइफ एक प्रसिद्ध कानूनी और राजनीतिक ड्रामा में से एक है। इसमें एक मजबूत महिला लीड रोल में है और मल्लिका शेरावत को धन्यवाद कि द गुड वाइफ को भारतीय दर्शकों के हिसाब से बनाया जाएगा। 'द गुड वाइफ' एक सीबीएस थ्रिलर है, जो 2009 से 2016 के बीच प्रसारित हुआ। अपने शानदार नैरेटिव, अच्छी तरह से लिखे गए पात्र और बेहतरीन प्लॉट के लिए इसे व्यापक प्रशंसा मिली थी, विशेष रूप से समीक्षकों द्वारा पांचवें सीजन को काफी प्रशंसा मिली। ये शो कुक काउंटी राज्य के अटॉर्नी की गृहिणी पत्नी एलिसिया फ्लोर्रिक की यात्रा की कहानी कहता है। अपने पति के सेक्स और भ्रष्टाचार के आरोप में फंसने के बाद एलिसिया लॉ प्रैक्टिस के लिए लौटती है। 
विज्ञापन

Mallika Sherawat to adapt The Good Wife for Indian audiences
सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इस शो ने काफी धूम मचाया। शो का राजनीति, समाज और कानून पर काफी प्रभाव रहा, जिससे इसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और इसे काफी प्रशंसा और पुरस्कार मिले। अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भारतीय दर्शकों के लिए बनाए जाने वाले इस शो को प्रोड्यूस करेंगी और अभिनय भी करेंगी। वह एलिसिया फ्लोर्रिक का कैरेक्टर निभाएंगी। टीम शो के लिए कास्ट और क्रू को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। वे टीवी और ओटीटी रिलीज भी तैयार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mallika Sherawat to adapt The Good Wife for Indian audiences
मल्लिका शेरावत का कहना था, "मैं द गुड वाइफ को भारत ला कर बहुत उत्साहित हूं और सीबीएस को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। मैं इस अवसर को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे ये शो पसंद है। इसमें खूबसूरती से लिखा गया एक महिला चरित्र है जिसमें पर्याप्त विरोधाभास, भावनात्मक सीमा और आश्चर्य है। शो की शानदार कहानी और लीड महिला भूमिका ने मुझे भारत में ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।"
विज्ञापन

Mallika Sherawat to adapt The Good Wife for Indian audiences
गुड वाइफ ने अपने प्रसारण के दौरान एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग का आनंद उठाया और पांच एम्मी अवार्ड समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते। मल्लिका महिला अधिकारों के लिए काम करने के लिए जानी जाती है और यह उनके लिए सही दिशा में उठाया गया एक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed