फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika Sherawat not fit in mother’s role

तो इसलिए मल्लिका के हाथ से निकली 'दंगल'

Sun, 27 Sep 2015 12:52 PM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat not fit in mother’s role

अमिर खान की फिल्म 'दंगल' में मल्लिका सहरावत के नजर आने की चर्चा खूब रही। लेकिन फिल्म उनके हाथ से निकल गई। मल्लिका ने इसकी वजह बताई है। आपको बता दें कि मल्लिका ने 'दंगल' में आमिर की पत्नी बनने के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन, बाद में यह फिल्म मशहूर टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर को मिल गई।

विज्ञापन


मल्लिका ने बताया कि ये बात सही है कि मैंने 'दंगल' में आमिर खान की पत्नी के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। पूरी टीम को मेरा ऑडिशन बहुत पंसद आया। लेकिन वाइफ का किरदार चार जवान लड़कियों की मां का है। तो आमिर और पूरी टीम ने कहा कि मैं अभी जवान हूं।
विज्ञापन


मुझे साफ तौर पर कहा कि हम जितनी भी कोशिश करें, आप चार जवान लड़कियों की मां नहीं लगती। इसी वजह से मेरे हाथ से यह फिल्म निकल गई।

मल्लिका सहरावत चाहती थीं ये रोल!

Mallika Sherawat not fit in mother’s role

मल्लिका सहरावत का कहना है कि क्योंकि वो रोल के लिए जवान थी इसलिए उनके हाथ ये रोल नहीं आया। लेकिन सच्चाई ये है कि वो इस रोल को करना चाहती थीं। इसके लिए उनका नाम भी काफी सुर्खियों में रहा था।

इस रोल को पाने की वजह भी खास है क्योंकि इस फिल्म को लेकर आमिर खान बहुत मेहनत कर रहे हैं। आमिर ने फिल्म के लिए अपना वजन भी काफी बढ़ा लिया है। आमिर लगातार पंजाब और हरियाणा के गांवो में भी घूम रहे हैं। ताकि फिल्म को ज्यादा वास्तविक बना सकें।

दंगल हरियाणा के पहलवान फोगट सिंह और उनकी बेटियों की जिंदगी की कहानी हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे गांव की लड़कियां तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए दुनियाभर में पहलवानी में नाम रोशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed