फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika film Dirty Politics is controversial

मल्लिका का 'घाघरा' कर सकता है परेशान?

Mon, 05 Jan 2015 03:42 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
Mallika film Dirty Politics is controversial

मल्लिका शेरावत की फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में मल्लिका शेरावत का 'घाघरा' परेशान कर सकता है। फिल्म को लेकर अभी से राजनीतिक गलियारों के कान खड़े हो गए हैं। फिल्म के गाने और संवादों के कारण विवाद होने की अभी से आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं।

विज्ञापन


फिल्म में एक जगह मल्लिका अपने डायलॉग में कहती हैं, ‘अनोखी अपना घाघरा झटकेगी तो तेरे जैसे चालीस *** निकलेंगे।’ इसके अलावा फिल्म में ‘मेरे घाघरे के लिए घमासान मची है...’ गाना भी मल्लिका पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन


वैसे मल्लिका ही नहीं, मुख्यमंत्री बने ओम पुरी के मुंह से भी आप ऐसी-वैसी बातें सुन कर चौंक सकते हैं। अनोखी के साथ एक रात बिताने के बाद जब मुख्यमंत्री ब्लैकमेलिंग का शिकार होता है तो उसका संवाद है, ‘एक बार सो क्या लिया, जान पर बन आई ब****।’ फिल्म में नसीरूद्दीन शान, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'डर्टी पॉलिटिक्स' को लेकर हुआ था सेंसर बोर्ड में घमासान

Mallika film Dirty Politics is controversial

'डर्टी पॉलिटिक्स' को लेकर खबर है कि फिल्म देखने के बाद सेंसर बोर्ड के सदस्यों में घमासान मच गया था। क्योंकि सदस्य इस पर सहमत नहीं हो पा रहे थे कि किस दृश्य या संवाद को काटें या सुधार करवाएं। आखिरकार लंबी बहस के बाद तय किया गया कि फिल्म रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजी जाए।

मजेदार बात यह कि कमेटी ने निर्देशक केसी बोकाडिया की इस फिल्म को बिना किसी कट के ‘ए’ (केवल वयस्कों के लिए) प्रमाणपत्र प्रदान कर दिया है।

इसको लेकर मल्लिका का तर्क है कि फिल्म की नायिका बहुत पढ़ी-लिखी नहीं है, ऐसे में उसकी बातें तो ऐसी होंगी ही। मल्लिका की मानें तो फिल्म की कहानी इन संवादों की मांग करती है क्योंकि छोटे शहरों और कस्बों में गंवई पुरुष और स्त्रियां कुछ इसी अंदाज में बात करते हैं

'डर्टी पॉलिटिक्स' फिल्म ‘रीयलिटी’ के करीब

Mallika film Dirty Politics is controversial
 

मल्लिका फिल्म को लेकर कहती ‌हैं कि निर्देशक फिल्म को पूरी तरह से ‘रीयलिटी’ के करीब रखना चाहते थे। मल्लिका साफ कहती हैं, ‘मैंने वही दृश्य किए और वही भाषा बोली जो फिल्म में मेरे किरदार की दरकार थी।’

मलिल्का फिल्म में अनोखी देवी नाम का किरदार निभा रही हैं, जो एक आइटम गर्ल से राजनीति के गलियारों की सुर्खियां बन जाती हैं। अनोखी पर राज्य का मुख्यमंत्री फिदा हो जाता है और यह महिला खुद को मुख्यमंत्री के साथ अंतरंग पलों में कैमरे में कैद कर लेती है। फिल्म में राजनेताओं को जिस छवि में दिखाया गया है, वह भी परेशानी पैदा कर सकता है।

फिल्म में मामला तब बिगड़ता है जब अनोखी मुख्यमंत्री को ब्लैकमेल करने की कोशिश करती है। यहां से मल्लिका का किरदार बोल्ड रूप में आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed