फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika film Dirty Politics for Kejriwal's' Connection

तो केजरीवाल दिखते मल्लिका शेरावत के साथ

Thu, 22 Jan 2015 12:24 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
Mallika film Dirty Politics for Kejriwal's' Connection

मल्लिका शेरावत की आने वाली फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में एक रोल आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल को भी ऑफर की गई थी। केजरीवाल मल्लिका शेरावत के साथ दिखते-दिखते रह गए। इस फिल्म के निर्माता के. सी. बोकाड़िया के अनुसार उन्होंने एक सोशल ऐक्टिविस्ट के किरदार के लिए केजरीवाल से बात की थी। लेकिन बात नहीं बनी, तब नसीरुद्दीन शाह को उस किरदार के लिए राजी किया गया।

विज्ञापन


इसके साथ खबर यह भी है कि 2012 में केजरीवाल को इसी फिल्म के लिए जर्नलिस्ट का किरदार भी ऑफर किया गया था। उस समय वह अन्ना के आंदोलन से जुड़े थे। बोकाड़िया ने बताया कि सोशल ऐक्टिविस्ट का किरदार अरविंद केजरीवाल निभाने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों से इसे नसीर साहब ने निभाया। मुझे लगता है नसीर साहब के किरदार के बिना यह फिल्म पूरी नहीं हो सकती थी।

विज्ञापन

'डर्टी पॉलिटिक्स' से नहीं होगा कोई विवाद

Mallika film Dirty Politics for Kejriwal's' Connection

फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' को लेकर कहना है कि इस फिल्म से कोई विवाद नहीं होगा। वहीं फिल्‍म के पोस्टर पर तिरंगे झंडे को लेकर भी फिल्म निर्माता मानते हैं कि वह प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया है गया है, न कि जानबूझ कर विवाद पैदा करने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया है।

बोकाड़िया ने फिल्म को भंवरी देवी केस से प्रभावित बताते हुए कहा कि मैंने पहले ही यह बात साफ कर दी थी कि यह फिल्म भंवरी देवी केस पर आधारित है। उस बात पर मैं अब भी कायम हूं। लेकिन, इसमें सिर्फ अनोखी देवी का किरदार ही भंवरी देवी से प्रेरित है। इसके अलावा अन्य काफी किरदार नए हैं। इनमें नसीरुद्दीन शाह वाला किरदार, रियल भंवरी देवी केस में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed