फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malayalam producer and screen writer John Paul passed away at the age of 72

John Paul Passed Away: मशहूर स्क्रीन राइटर जॉन पॉल का हुआ निधन, 2 महीने से थे अस्पताल में भर्ती

Sat, 23 Apr 2022 06:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 23 Apr 2022 06:52 PM IST
सार

मशहूर स्क्रीन राइटर  जॉन पॉल ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। जॉन पॉल ने 100 से ज्यादा फिल्में लिखी हैं।

विज्ञापन
Malayalam producer and screen writer John Paul passed away at the age of 72
john paul - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। दिग्गज मलयालम प्रोड्यूसर और लेखक जॉन पॉल ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। जॉन पॉल ने अपनी अंतिम सांस आज दोपहर 1 बजे केरल के एक अस्पताल में ली। इस अस्पताल में बीते काफी समय से उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज दोपहर अचानक ही उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। जानकारी की मुताबिक, जॉन पॉल इस अस्पताल में बीते दो महीने से भर्ती थे लेकिन शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद आज उन्होंने सबको अलविदा कह दिया।

विज्ञापन


हाल ही में जॉन पॉल के इलाज के लिए उनके दोस्तों और शुभचिंतकों ने पैसा जुटाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। इस मौके पर केरल सरकार ने भी आगे आकर 2 लाख रुपये की मदद की थी। वहीं, अब उनके निधन के बाद फिल्मी जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मलयालम एक्टर कुंचाको बोबन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जॉन पॉल को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, 'उन्होंने बहुत सारी आत्मा को छू लेने वाली फिल्मों का निर्माण किया। वह सभी के दिलों में जिंदा रहेंगे।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kunchacko Boban (@kunchacks)

विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन पॉल के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने जीवन काल में 100 से ज्यादा फिल्में लिखी हैं, जिसमें कई सुपरहिट भी साबित हुईं। उन्हें नाम चमाराम, यात्रा और विदा परयूम मुनबे जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने भारतन, सत्यन एंथिक्कड़ और जोशी जैसे शानदार निर्देशकों के साथ काम भी किया था। इसके अलावा, जॉन पॉल ने कई किताबें भी लिखी हैं। इन सबके बीच, उन्होंने कई फिल्मों में शानदार अभिनय करके दर्शकों का दिल भी जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed