फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malayalam Actress Assault Case Dileep urges Kerala HC to quash murder conspiracy FIR or transfer probe to CBI

Malayalam Actress Assault Case: अभिनेता दिलीप ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, एफआईआर रद्द करने की लगाई गुहार

Mon, 14 Feb 2022 09:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 14 Feb 2022 09:23 PM IST
सार

मलयालम अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में फंसे अभिनेता दिलीप पर जांच अधिकारियों को धमकी देने का आरोप है और अब दिलीप ने इस मामले में केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और एफआईआर रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन
Malayalam Actress Assault Case Dileep urges Kerala HC to quash murder conspiracy FIR or transfer probe to CBI
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यौन उत्पीड़न मामले में फंसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता दिलीप ने सोमवार को केरल उच्च न्यायालय का रुख किया है। दिलीप पर इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को मारने और धमकी देने का आरोप है। लेकिन अब अभिनेता ने इस मामले की एफआईआई रद्द करने के लिए केरल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसके अलावा, अभिनेता दिलीप ने मांग की है कि अगर ये संभव नहीं है तो इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाए। बता दें कि एक हफ्ते पहले ही दिलीप को हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत दी गई है और इस जमानत के बाद ही दिलीप ने कोर्ट से ये मांग की है।

विज्ञापन

 
इस याचिका में कहा गया है कि यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं था कि आपराधिक साजिश या धमकी के अपराध आरोपी द्वारा किए गए थे। इस याचिका में अभिनेता ने कहा कि यह अभिनेत्री अपहरण मामले में जांच अधिकारी बायजू पॉलोज और बालचंद्रकुमार के बीच एक साजिश के कारण पैदा हुई थी, जिसकी पुलिस महानिदेशक बी संध्या और अपराध शाखा प्रमुख एस श्रीजीत को पूरी जानकारी थी। इस याचिका में उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि क्राइम ब्रांच के अधिकारियों द्वारा मामले में अब तक की गई जांच अत्यधिक दागी, पक्षपातपूर्ण, अर्थहीन और बेईमानी है।
विज्ञापन

 
इस याचिका में ये भी दावा किया गया है कि इस प्राथमिकी और उसी के अनुसार कार्यवाही को रद्द इस आधार पर किया जा सकता है कि प्राथमिकी कानून के उल्लंघन में दर्ज की गई थी। यह मामला अभिनेता के खिलाफ बदले की भावना के उद्देश्य से दर्ज किया गया है। इस याचिका में ही अभिनेता दिलीप ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यौन शोषण का आरोप झेल रहे दिलीप
साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न के मामले में जांच चल रही है। एक्टर के खिलाफ साजिश रचने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। 2017 में एक अभिनेत्री ने दिलीप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। वह कई हफ्तों से न्यायिक हिरासत में थे। दिलीप पर आरोप लगा था कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को पैसे दिए थे। इसके अलावा, दिलीप पर इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को भी धमकी देने और मारने का आरोप है, जिसमें कुछ लोगों ने अभिनेता का साथ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed