फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malayalam Actress Abduction And Molestation Case Dileep Was Already Married While Marrying Manju

मलायली एक्ट्रेस अपहरण केस: पुलिस का एक और खुलासा, दिलीप की तीसरी पत्नी हैं काव्या!

Thu, 03 Aug 2017 02:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 03 Aug 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
Malayalam Actress Abduction And Molestation Case Dileep Was Already Married While Marrying Manju
दिलीप और मंजू वॉरियर - फोटो : YouTube
मलायली एक्ट्रेस के अपहरण केस में एक सनसनीखेस खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिलीप की पहली पत्नी मंजू वॉरियर नहीं, बल्कि कोई और ही थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिलीप की मुश्किलें बढ़ीं, हत्या में शामिल होने का भी लगा आरोप
विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने खुलासा किया है कि दिलीप ने मंजू से पहले अपनी एक रिश्तेदार से शादी की थी। ये शादी दिलीप ने फिल्मों में अपने डेब्यू करने से पहले की थी। जांच के मुताबिक दिलीप अभी तक अपनी पहली पत्नी से कानूनी तौर पर अलग नहीं हुए है और उनकी पत्नी विदेश में रह रही हैं। अगर वाकई ऐसा है तो दिलीप की मंजू वॉरियर और काव्या माधवन से शादी अवैध करार दी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मलायली एक्ट्रेस अपहरण केस: दिलीप के मैनेजर ने किया सरेंडर, दो हफ्ते से था फरार

दिलीप ने मंजू वॉरियर से साल 1998 में शादी की थी और 2015 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों की एक बेटी मीनाक्षी भी है। वहीं अपनी को-स्टार काव्या माधवन से उन्होंने पिछले साल शादी की थी।


क्या है पूरा मामला-

दिलीप को पुलिस ने इस अपहरण केस का मास्टरमाइंड मानते हुए 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था। दिलीप ने 17 फरवरी को कोच्चि जाते वक्त एक्ट्रेस का न केवल अपहरण करवाया था बल्कि उसकी तस्वीरें खींचने और अश्लील वीडियो बनाने को भी कहा था। पुलिस के सूत्रों के अनुसार दिलीप ने ये साजिश साल 2013 में ही रची थी। इसके लिए उन्होंने एक शख्स को डेढ़ करोड़ रुपये भी दिए थे।

खबरों के अनुसार मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस का ड्राइवर पुल्सर सुनी ने पुलिस को बताया है कि दिलीप ने कई एंगल से अभिनेत्री का वीडियो बनाने को कहा था। इस मामले में पुल्सर सुनी और दिलीप के मैनेजर समेत कुल छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। दिलीप को असोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स यानि कि अमा (AMMA) ने न केवल प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है बल्कि कोषाध्यक्ष के पद से भी निष्कासित कर दिया है।
 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस दिलीप की तब पत्नी रहीं मंजू वारियर के काफी करीब थीं। दिलीप का साल 2015 में मंजू से तलाक हो गया था जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस काव्या माधवन से शादी कर ली थी। दिलीप को लगता है उनके और मंजू के अलगाव में एक्ट्रेस का हाथ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed