फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malayalam Actor Remya Suresh Lodged Complaint Against Morphed Pornographic Content

शर्मनाक: रेम्या सुरेश के नाम से वायरल हो रहा फेक अश्लील वीडियो, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

Thu, 03 Jun 2021 07:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 03 Jun 2021 07:14 PM IST
सार

रेम्या सुरेश (Remya Suresh) ने हाल ही में साइबर सेल में एफआईआर दर्ज करवाई है। दरअसल, रेम्या के चेहरे के साथ एक अश्लील वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं रेम्या का कहना है कि वीडियो में उनके जैसी दिखने वाली कोई और लड़की है। 

विज्ञापन
Malayalam Actor Remya Suresh Lodged Complaint Against Morphed Pornographic Content
रेम्या सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम अभिनेत्री रेम्या सुरेश (Remya Suresh) इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, रेम्या ने साइबर सेल में एक अश्लील वीडियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें ये दावा किया गया है कि वीडियो में रेम्या नजर आ रही हैं। रेम्या के अनुसार वीडियो नकली है और उससे छेड़छाड़ कर उनका चेहरा लगाया गया है। रेम्या को इस वीडियो की जानकारी तब मिली जब उनके एक करीबी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखा और उन्हें भेजा।

विज्ञापन

राम्या सुरेश ने इस मुद्दे पर एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि वीडियो में उनके जैसी दिखने वाली कोई और लड़की है। जब उन्होंने वीडियो देखा तो पता चलता है कि वो उनका चेहरा नहीं है। रेम्या ने वीडियो देखते ही अलापुजा के एसपी के ऑफिस में एफआईआर दर्ज कराई है। उसके बाद उन्होंने साइबर सेल में भी इस वीडियो के खिलाफ कार्यवाई की है।

विज्ञापन


रेम्या ने कहा कि 'पुलिस अफसरों ने उनकी बहुत मदद की है। उन्होंने तुरंत व्हाट्सएप के उस ग्रुप से डाटा, वीडियो शेयर करने वाले शख्स का डाटा और ग्रुप के एडमिन का डाटा कलेक्ट किया है। एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में कहा- मुझे नहीं पता कि इस वीडियो को कितने लोगों ने देखा होगा। मैं प्रत्येक व्यक्ति यह कहने नहीं जा सकती कि उस वायरल वीडियो में मैं नहीं हूं। अगर मैंने भी ये विश्वास कर लिया होता कि वीडियो में मैं ही हूं तो शायद मैं अपनी मानसिक शांति खो देती। लेकिन मैं पूरी तरह से निश्चित हूं कि वीडियो से मेरा कुछ भी लेना-देना नहीं है। मुझे नहीं समझ आता कि जो लोग ऐसे अश्लील कंटेंट को पोस्ट करते हैं उन्हें ऐसा करके क्या मिलता है। मेरे पति देश से बाहर काम करते हैं और वो मुझे लगातार वहां से परेशान ना होने की सलाह दे रहे हैं। लोगों को समझना चाहिए कि मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो मौकों की तलाश में किसी भी हद तक चली जाए।' बता दें कि रेम्या फिल्म निज्हाल में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ एक्टर कुंचको बोबन लीड रोल में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed