{"_id":"5f2282f9d05a9d619242ebd0","slug":"malayalam-actor-anil-murali-passed-away-in-the-age-of-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयालम अभिनेता अनिल मुरली का निधन, 56 साल की उम्र में ली आखिरी सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलयालम अभिनेता अनिल मुरली का निधन, 56 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Thu, 30 Jul 2020 01:51 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
अनिल मुरली
- फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनिल मुरली अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने गुरुवार को 56 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्होंने मलयालम फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगू भाषी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। अनिल मुरली ने अपनी पूरे फिल्मी सफर में करीब 200 फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से फैंस के बीच शोक का माहौल है।
विज्ञापन
ज्यादातर फिल्मों में अनिल मुरली ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। जिसे दर्शकों ने हमेशा पसंद किया था। उनका जन्म तिरुवनंतपुरम में हुआ था। अनिल मुरली ने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में फिल्म कन्याकुमारीयिल ओरु कविता से की थी। पहली फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किय़ा था। इसके बाद अनिल मुरली ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया और खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने फिल्मों में कई यादगार किरदार भी किए थे।
विज्ञापन
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने लगाए महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप, कही ये बड़ी बात
विज्ञापन