फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora was spotted outside the gym in bold style fans surprised to see her fitness

Photos: जिम के बाहर बोल्ड अंदाज में स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, अभिनेत्री की फिटनेस देख रह जाएंगे हैरान

Sun, 27 Feb 2022 12:23 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 27 Feb 2022 12:23 AM IST
सार

मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अभिनेत्री जिम के बाहर नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मलाइका के बोल्ड लुक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

विज्ञापन
Malaika Arora was spotted outside the gym in bold style fans surprised to see her fitness
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी फिटनेस का खूब ध्यान रखती हैं। अभिनेत्री घंटों तक जिम में पसीना बहाती हैं। दूसरी तरफ वह अक्सर अपनी फिट बॉडी भी कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं, जिसे देख फैंस भी मलाइका के दीवाने हो जाते हैं। इस दौरान मलाइका के जिम आउटफिट भी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में, मलाइका अरोड़ा को जिम से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस मौके पर मलाइका अपने फिट फिगर से कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हुई नजर आ रही थीं।

विज्ञापन

Malaika Arora was spotted outside the gym in bold style fans surprised to see her fitness
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा के लिए उम्र सिर्फ नबंर है और इन तस्वीरों से अभिनेत्री ने ये बात साबित भी कर दी है। 48 साल की मलाइका अरोड़ा इन तस्वीरों में एक दम फिट दिख रही हैं। अभिनेत्री ने नियोन कलर की स्पोर्ट्स ब्रा और मैचिंग शॉर्ट्स पहना हुआ है, जिसमें वह स्टनिंग दिख रही हैं। मलाइका के जिम लुक की हर बार तारीफ होती है। लेकिन कुछ लोग इसमें भी अभिनेत्री को ट्रोल करने की कोशिश करने लगते हैं। इन तस्वीरों पर भी एक ट्रोलर ने कहा, ‘रोज जिम से ही आती हो दीदी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Malaika Arora was spotted outside the gym in bold style fans surprised to see her fitness
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

48 साल की मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रिक हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जिम की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसमें अभिनेत्री के स्लिम फिगर की हर कोई तारीफ करता है। जिम के अलावा, वह योगा भी करती हैं। इतना ही नहीं, अभिनेत्री अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देती हैं ताकि वह फिट रह सकें।

विज्ञापन

Malaika Arora was spotted outside the gym in bold style fans surprised to see her fitness
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो मलाइका अरोड़ा ने कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने फिल्मों में कैमियों भी किया है। हालांकि, अब अभिनेत्री रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं। इन दिनों मलाइका ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ को जज कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed