Malaika Arora: मलाइका की फिगर देख चिढ़ गईं करीना? बोलीं- तुम्हें देखकर लगता नहीं कि...
मलाइका को देखकर अक्सर फैंस सोचते हैं कि वह जमकर डाइटिंग करती होंगी। लेकिन, उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विस्तार
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बोल्ड और स्टाइलिश तस्वीरें-वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा 48 वर्ष की हैं, लेकिन फिटनेस के मामले में वह बॉलीवुड की नई एक्ट्रेस को भी टक्कर देती नजर आती हैं। मलाइका अपने टोन्ड फिगर के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। इसके लिए वह घंटों जिम में बिताती हैं। वर्कआउट करने के मामले में भले ही मलाइका कोई समझौता नहीं करतीं, लेकिन जब बात खाने-पीने की आती है तो मलाइका अपनी पसंद का खाना जमकर खाती हैं। उनके हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से तो कुछ यही इशारा मिल रहा है।
मलाइका ने शेयर किया पोस्ट
मलाइका को देखकर अक्सर फैंस सोचते हैं कि वह जमकर डाइटिंग करती होंगी। लेकिन, उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें कि मलाइका ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने स्लो मोशन मोड में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। ब्लू कलर के आउटफिट में मलाइका कमाल लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'स्लो-मोशन में हर चीज बेहतरीन लगती है।' हैशटैग के साथ उन्होंने लिखा है, 'रील्स।'
View this post on Instagram
Drishyam 2: 'दृश्यम 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, हाथों में बेलचा थामे नजर आए अजय देवगन
बेबो ने खोली मलाइका की पोल!
मलाइका की इस पोस्ट पर करीना कपूर खान के कमेंट ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। यूं तो बेबो अपने कमेंट के जरिए मलाइका की फिटनेस की तारीफ ही करती नजर आई हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने मलाइका की फूड हैबिट का खुलासा भी कर दिया है। करीना कपूर ने अपने कमेंट के जरिए बता दिया है कि मलाइका बर्गर और आइसक्रीम की बेहद शौकीन हैं और जब भी मौका मिलता है, खाना नहीं छोड़तीं। करीना ने लिखा है, 'आपने जो बर्गर और मिठाइयां खाई हैं, वह कहीं नजर नहीं आ रही हैं।' बेबो के कमेंट पर मलाइका अरोड़ा ने रिएक्शन दिया है और ढेर सारे लाफिंग इमोजी पोस्ट किए हैं।
यूजर्स हुए फिदा
मलाइका के इस पोस्ट पर यूजर्स की भी काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई मलाइका की फिटनेस और लुक के लिए वाह-वाह कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आपने साबित कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड की हॉटेस्ट क्वीन।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अपनी फिटनेस को कैसे बरकरार रखना है, ये आपसे सीखा जा सकता है।'