फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   malaika arora and arbaaz khan son arhaan assisted filmmaker karan johar will launch in recent project

Malaika-Arbaaz Son: मलाइका के बेटे अरहान को करण जौहर करेंगे लॉन्च, आलिया की फिल्म में भी कर चुके हैं काम

Mon, 07 Nov 2022 05:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 07 Nov 2022 05:50 PM IST
सार

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान भी बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसका खुलासा खुद अरबाज खान ने किया है।

विज्ञापन
malaika arora and arbaaz khan son arhaan assisted filmmaker karan johar will launch in recent project
मलाइका अरबाज अरहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सितारों की अगली पीढ़ी के यानि अभिनेताओं के बच्चों के ग्लैमर की दुनिया में पैर जमाने की कवायद शुरू हो गई है। श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हिंदी सिनेमा में अपना दम दिखा रही हैं। वहीं शाहरुख खान बेटी सुहाना और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी अपनी डेब्यू फिल्म के लिए तैयार हैं। अब मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी बहुत जल्द अपने पिता को एक फिल्म में असिस्ट करने वाले हैं। 

विज्ञापन


करण जौहर करेंगे लॉन्च
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर हर साल किसी न किसी स्टार किड को लॉन्च करते हैं। साल 2023 की बात करें तो करण जौहर, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को लॉन्च करने वाले हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में इब्राहिम बतौर असिस्टेंट लॉन्च होंगे। वहीं अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान भी बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसका खुलासा खुद अरबाज खान ने किया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Unsubscribe Netflix: प्रभास का वीडियो शेयर कर बुरा फंसा नेटफ्लिक्स, फैंस ने दी 'अनसब्सक्राइब' की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में आएंगे नजर
दरअसल अरबाज खान जल्द ही वेब सीरीज 'तनाव' में नजर आने वाले हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में अरबाज ने अपने बेटे के फिल्मी करियर से जुड़े सवाल का जवाब दिया। अरबाज ने कहा कि वह उनकी अगली फिल्म 'पटना शुक्ला' में उनके साथ काम करने जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अरहान अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं और जल्द ही नए प्रोजेक्ट में उन्हें असिस्ट करेंगे।

फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं अरहान
अरबाज के बेटे अरहान की बात करें तो इन दिनों वह अमेरिका के लॉन्ग आईलैंड फिल्म स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। वह सेकंड इयर के फर्स्ट सेमेस्टर में हैं। बता दें कि अरहान ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उनके साथ करीब 20 से 30 दिनों तक काम भी किया था। अरहान खान, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के इकलौते बेटे हैं। 2017 में तलाक के बाद ये कपल अलग हो गया था, लेकिन बेटे को लेकर अभी भी दोनों अक्सर साथ नजर आ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed