फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maidaan New Release Date Ajay Devgn film shifted for eight time now release on september 7

Maidaan New Release Date: आठवीं बार बदली 'मैदान' की रिलीज डेट? अजय देवगन के फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

Fri, 05 May 2023 09:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 05 May 2023 09:23 PM IST
सार

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट आठवीं बार बदली गई है। इस मूवी के लिए फैंस को अभी भी लंबा इंतजार करना है। 

विज्ञापन
Maidaan New Release Date Ajay Devgn film shifted for eight time now release on september 7
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट बदलने की तमाम खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में रिपोर्ट आई कि शाहरुख खान स्टारर मूवी 'जवान' की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। खबरों के अनुसार, 'जवान' अब दो जून के बजाए 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, अब तक इन रिपोर्ट्स पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी बीच अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट बदलने की भी जानकारी सामने आ रही है। 

विज्ञापन

फिर टली 'मैदान' की रिलीज डेट

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी रिलीज डेट को सितंबर महीने तक के लिए टाल दिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'अजय देवगन की फिल्म 23 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब निर्माताओं ने फिल्म को गुरुवार, सात सितंबर को बड़े पर्दे पर उतारने का फैसला किया है। फिल्म की रिलीज डेट किस कारण से आगे खिसकाई जा रही है, इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


Nawazuddin: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बड़ी फिल्मों के बाद बड़े स्टार्स पर कसा तंज, 'स्टार कल्चर' को बताया दिखावा

विज्ञापन
विज्ञापन

नई रिलीज को लेकर रिपोर्ट 

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, 'शायद सात सितंबर एक बेहतर तारीख है। उस दिन जन्माष्टमी पड़ेगी और फिल्म को चार दिन के वीकेंड का फायदा मिलेगा। अगर यह 23 जून को रिलीज होती है, इसकी टक्कर 'आदिपुरुष' के साथ होगी जो कि 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसलिए, 'मैदान' के निर्माताओं ने नई रिलीज डेट पर विचार करना शुरू कर दिया है। इसके बाद 28 सितंबर को 'प्रभास' रिलीज होगी जिससे इसका कुछ खास टकराव नहीं होगा क्योंकि तारीख में लंबा अंतर है।' 


Swara Bhasker: फिल्म 'अफवाह' की तारीफ करना स्वरा भास्कर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

'मैदान' की कहानी, स्टार कास्ट 

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट कई दफा बदली जा चुकी है। इसे साल 2020 से लेकर अब तक टाला जा रहा है। 'मैदान' में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह मूवी वर्ष 1952 और 1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर आधारित है। बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के जरिए निर्मित 'मैदान' में अजय देवगन एक कुशल भारतीय कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed