माहिरा खान: अब फिलिस्तीन के समर्थन में आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, बोलीं - 'हम चुप रहे तो समझो हमारे हाथ भी...'
इस्रायल-फिलिस्तीन में चल रहे विवाद पर कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी राय रखी थी। इसी बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी फिलिस्तीन के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। माहिरा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आई थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पिछले दिनों फिलिस्तीनी संगठन हमास और यरूशलम के बीच हिंसा ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया था। दोनों ओर से लगातार हुए हमलों से भारी तबाही का मंजर देखने को मिला था। इस ज्वलंत मुद्दे पर कई फिल्मी सितारों समेत हॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी राय रखी थी। कंगना रणौत समेत गैल गैडोट, इरफान पठान, गौहर खान सभी ने बेबाकी से इस मुद्दे पर टिप्पणी की थी। वहीं अब शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आईं माहिरा खान ने भी इसपर अपनी बात रखी है। पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक्टिंग से भी भारतीयों का दिल जीत चुकी हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।
दरअसल, हाल ही में माहिरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने फिलिस्तीन का झंडा शेयर कर लिखा था, 'अगर हम चुप रहे तो समझो हमारे हाथ भी खून से रंगे हैं।'
साथ ही माहिरा खान हाल ही कराची में अन्य लोगों के साथ हाथ में 'Free Palestine' (फिलिस्तीन को आजाद करो) का बोर्ड लिए खड़ी दिखीं। साथ में पाकिस्तानी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की और भी हस्तियां मौजूद थीं।
इसके अलावा माहिरा ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में अपने काम के अनुभवों को भी साझा किया था। उन्होंने बताया था, 'कई बार उन्हें भारतीय वेब सीरीज के लिए ऑफर आए, लेकिन डर की वजह से उन्होंने स्वीकार नहीं किए। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मेरे यह कहने पर कोई समझ पाएगा या नहीं लेकिन मैं डर गई थी और यह बताने में मुझे कोई शर्म नहीं है। अब मैं थोड़ा सोचती हूं कि नहीं, यार आप कुछ ऐसा नहीं होने दे सकते जो राजनीति और आपकी पसंद को प्रभावित करता हो। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं अब ऐसा करूंगी। मुझे उम्मीद है कि हम सहयोग करेंगे। भले ही वह डिजिटल या किसी भी तरह से हो।'