'किस नहीं कर सकती, मैं पाकिस्तानी हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ हाल में एक लव-मेकिंग सीन करने से इंकार कर दिया। फिल्म में शहरुख के साथ नवाज और माहिरा खाम मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म में नवाज नेगेटिव शेड्स वाले रोल में हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म में माहिरा ऐसी लड़की बनी हैं, जिसकी मजबूरी का फायदा उठा कर नवाज उसे अपने पास रखे हुए हैं, परंतु रईस (शाहरुख खान) को देखने के बाद यह लड़की उस पर फिदा हो जाती है।
सूत्र बताते हैं कि कुछ मजबूरियों के चलते माहिरा नवाज से संबंध रखे रहती हैं लेकिन उनके साथ खुश नहीं है। बताया जा रहा है कि निर्देशक ने स्क्रिप्ट में नवाज और माहिरा के रिश्ते को बताने के लिए एक लव-मेकिंग सीन रखा था, जिसमें नवाज इस लड़की के साथ जोर-जबर्दस्ती करते हैं।
जब माहिरा को इस सीन के बारे पता चला तो उन्होंने इसे करने से साफ इंकार कर दिया। कहा जा रहा है कि उन्होंने पाकिस्तान में ऐसे सीन को लेकर होने वाले विरोध की आशंका के चलते मना किया है। जब माहिरा ने अपनी मजबूरी निर्देशक को बताई तो वह समझ गए। उन्होंने यह सीन फिल्म से हटा दिया।
माहिरा से पहले फवाद खान भी कर चुके हैं किस को मना
माहिरा खान से पहले हाल ही में पाकिस्तान के एक्टर फवाद खान भी फिल्म 'कपूर एंड संस' में आलिया के साथ किसिंग सीन करने से मना कर चुके हैं। फवाद ने हालांकि किसी ओर के नहीं बल्कि अपनी बीवी के डर से ही ऐसा करने से मना किया। 'कपूर एंड संस' को करन जौहर बना रहे हैं।
माहिरा खान ने अपने किसी भी इंटिमेट सीन से अपने मुल्क में होने वाली आलोचना के मद्देनजर ऐसे सीन से बचने का फैसला किया। माहिरा पाकिस्तान के टीवी का काफी जाना-पहचाना चेहरा हैं। माहिरा से पहले वीना मलिक ने बॉलीवुड की फिल्मों में काफी बोल्ड सीन किए थे, जिसके चलते उनकी पाक में काफी आलोचना हुई थी।