फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahesh Manjrekar Deepti Naval New Web Series Pawan And Pooja Releasing on 14 February

'पवन एंड पूजा' में नजर आएगी महेश मांजरेकर और दीप्ति नवल की जोड़ी, अतीत के अधूरे अरमान करेंगे पूरे

Thu, 06 Feb 2020 01:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 06 Feb 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Manjrekar Deepti Naval New Web Series Pawan And Pooja Releasing on 14 February
महेश मांजरेकर और दीप्ति नवल - फोटो : social media

महेश मांजरेकर और दीप्ति नवल मैक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'पवन एंड पूजा' में नजर आने वाले हैं। यह रिलेशनशिप ड्रामा सीरीज इस वैलेंनटाइन डे के मौके पर दस्तक देगी। इस शो में तीन अलग-अलग पीढ़ियों की जोड़ियों की कहानी दिखाई जाएगी। इन तीनों ही जोड़ियों का नाम पवन और पूजा होता है। इन्हीं में से एक जोड़ी का किरदार महेश मांजरेकर और दीप्ति नवल अदा कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस वेब सीरीज को लेकर महेश बहुत ही उत्साहित हैं। उन्होंने बेहद ही रोचक ढंग से अपने किरदार पवन की शख्सियत के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, ' शो में मेरा नाम पवन कालरा है और मैंने अपने जीवन के प्यार पूजा (दीप्ति नवल) से शादी की है। हमारी शादी को अब 40 वर्ष से भी अधिक का समय हो गया है। इतने सालों से वह मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। उसने मुझे मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा उपहार हमारा बेटा दिया है।  हमारे रिश्ते की नींव विश्वास और आपसी सम्मान है। इसके साथ ही मैं यह जरूर बता दूं कि मैं एक अच्छा पिता भी हूं। मैंने हमेशा अपने बेटे की दोस्त बनने की कोशिश की है। मेरी यह कोशिश रहती है कि मैं अपने बेटे संग इतना सहज हो जाऊं की वह मुझसे अपनी प्रत्येक बात साझा कर सके।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया, 'हमारी पीढ़ी हमेशा भविष्य के लिए बचत करने में विश्वास रखती है। हमारी जिंदगी में अगर कुछ बहुत जरूरी नहीं है तो वह हमारे लिए फालतू का खर्चा है। हालांकि अब मैंने यह सोच लिया है कि अब यह सब बदलना है। मैं इस जीवन में अपने सपनों को पूरा करना चाहता हूं, ताकि मेरे मरने पर कोई पछतावा न हो। इसके लिए मैं एक 'पछतावा सूची' बनाने जा रहा हूं। इसमें मैं ऐसे अरमान और काम लिखूंगा जिसे मैं और पूजा इस जिंदगी में पूरा करना चाहते हैं। मुझे यह भी लगता है कि यह मेरे अतीत को भी कुछ हद तक जरूर कचोटेगा लेकिन उसके लिए मैं तैयार हूं।. '
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वेब सीरीज का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं। उन्हें फिल्म 'हिचकी' के निर्देशन के लिए जाना जाता है। शो के बारे में बात करते हुए वह पहले ही बता चुके हैं कि वह किसी भी नई चीज पर प्रयोग करने के लिए हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। उन्हें लगता है कि दर्शकों के मनमुताबिक चीज देने की प्रक्रिया में हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है। उनके अनुसार इस शो के माध्यम से वह यह दिखाना चाहते हैं कि आखिर उम्र के बढ़ने के साथ-साथ प्यार में किस तरह का बदलाव आता है। यह शो वैलेंटाइन डे के मौके पर दस्तक देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed