{"_id":"5ba33748867a5523e256976c","slug":"mahesh-bhatt-returns-to-sadak-2-with-sanjay-dutt-and-pooja-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 साल पहले बनी इस फिल्म का बनने जा रहा सीक्वल, महेश भट्ट डायरेक्शन में करेंगे वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
27 साल पहले बनी इस फिल्म का बनने जा रहा सीक्वल, महेश भट्ट डायरेक्शन में करेंगे वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
sadak 2
आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे फिल्ममेकर महेश भट्ट लंबे समय के बाद फिर से निर्देशन के क्षेत्र में उतर रहे हैं। महेश भट्ट 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'सड़क' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। फिल्म में 27 साल पहले आई 'सड़क' की स्टार कास्ट होगी। जिसमें संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब आलिया भट्ट अपने पिता के निर्देशन में काम करेंगी तो वहीं वो अपनी बहन पूजा भट्ट के साथ स्क्रीन भी शेयर करेंगी। संजय दत्त 23 साल बाद महेश भट्ट के साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले साल 1993 में उन्होंने 'गुमराह' की थी।
विज्ञापन
अपने जन्मदिन के मौके पर डीएनए से बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा कि 'मैं अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर हूं। ऐसे में यह फिल्म मेरे लिए काफी स्पेशल है। आलिया अक्सर मुझसे कहती रहती है 'पापा एक फिल्म बनाओ'। ऐसे में मैं उससे कहता हूं कि मैं एक विलुप्त हो चुके ज्वालामुखी के जैसा हूं लेकिन अचानक इस ज्वालामुखी में गड़गड़ाहट की आवाज आने लगती है।'
विज्ञापन
आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर महेश भट्ट काफी रोमांचित तो हैं ही लेकिन उससे ज्यादा वो संजय दत्त को लेकर उत्साहित हैं। महेश भट्ट ने कहा कि 'मुझे लगता है कि जिंदगी एक सर्कल की तरह है। अगर कोई एक्टर जिसने मुझ पर भरोसा किया और उसने पूरी तरह मेरे आगे आत्मसमर्पण कर दिया वो संजय दत्त हैं। वो एक शेर की तरह हैं।'
विज्ञापन