{"_id":"6193ef562ed6056cda2ec994","slug":"maharashtra-govt-wants-salman-khan-to-help-combat-covid-19-vaccine-in-muslim-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19 Vaccine: मुस्लिम इलाकों में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार की मदद करेंगे सलमान!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
COVID-19 Vaccine: मुस्लिम इलाकों में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार की मदद करेंगे सलमान!
Tue, 16 Nov 2021 11:20 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना को काबू करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के लगातार प्रयास कर रही हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी ऐसे कई लोग हैं जो वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं। खासतौर से राज्य में मुस्लिम इलाकों में लोग वैक्सीन से बचते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सरकार की मदद करने और लोगों को कोरोना की वैक्सीन के प्रति जागरुक करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक मुस्लिम इलाकों में कोरोना वैक्सीन की जागरुकता के लिए सलमान खान से बात चल रही है। ताकि वैक्सीन न लगवाने वाले लोग वैक्सीन लगवाएं। टोपे के अनुसार कोविड -19 वैक्सीन डोज की संख्या की बात की जाए तो महाराष्ट्र अग्रणी राज्य है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में ये संख्या अभी भी कम है।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं 'मुस्लिम बहुल इलाकों में अभी भी वैक्सीन को लेकर लोग झिझक रहे हैं। हमने मुस्लिम समुदाय को वैक्सीन के प्रति जागरुक करने के लिए सलमान खान और धर्मगुरुओं की मदद लेने का फैसला किया है।' दरअसल, आम लोगों पर धार्मिक नेताओं और फिल्म अभिनेताओं का बहुत प्रभाव पड़ता है और वह उनकी बात सुनते हैं।'
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक 10.25 करोड़ से अधिक वैक्सीन लग चुकी है और नवंबर के आखिर तक पहली खुराक का 100 प्रतिशत पाने का लक्ष्य है।