फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madras High Court restrains police from arresting Sarkar director AR Murugadoss till Nov 27

'सरकार' के निर्देशक की गिरफ्तारी पर लगी 27 नवंबर तक रोक, फिल्म से हटाए जाएंगे आपत्तिजनक सीन

Sat, 10 Nov 2018 10:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Madras High Court restrains police from arresting Sarkar director AR Murugadoss till Nov 27
sarkar - फोटो : screengrab from trailer
साउथ के सुपरस्टार एक्टर विजय चंद्रशेखर की फिल्म 'सरकार' इन दिनों विरोध का सामना कर रही है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म पर एआईएडीएमके के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि फिल्म में पूर्व सीएम दिवंगत जे जयललिता और उनकी योजनाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। 
विज्ञापन


एआईएडीएमके के मंत्रियों ने फिल्म के विवादित दृश्यों को हटाने की मांग की थी और ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की धमकी दी थी। इसके बाद फिल्म 'सरकार' के निर्माता आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने और दिवंगत जयललिता के संदर्भों को म्यूट करने पर राजी हो गये हैं।
विज्ञापन


वहीं फिल्म के निर्देशक ए आर मुरुगदास की गिरफ्तारी पर भी अदालत ने 27 नवंबर तक रोक लगा दी है। मद्रास हाईकोर्ट ने चेन्नई सिटी पुलिस को आदेश दिया है कि वह ए आर मुरुगदास को 27 नवंबर तक गिरफ्तार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Madras High Court restrains police from arresting Sarkar director AR Murugadoss till Nov 27
sarkar - फोटो : screengrab from trailer
गौरतलब है कि फिल्म का विरोध होने और धमकी मिलने से गिरफ्तारी के लिए आशंकित मुरुगदास ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था और अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में मुरुगदास ने कहा था कि उन्होंने किसी को दुखी करने के मकसद से फिल्म नहीं बनाई थी।

बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो फिल्म ने 2 दिन में ही 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।सरकार ने साल की सबसे बड़ी फिल्म संजू के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। बता दें संजू ने ओपनिंग डे पर 34 करोड़ 75 लाख की कमाई की थी वहीं सरकार को 47 करोड़ 85 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला है।
 

ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पूरी दुनिया में 3400 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी एक NRI बिजनेसमैन की कहानी है जो खुद चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बनना चाहता है। फिल्म में विजय लीड रोल में हैं और उनके साथ वरलक्ष्मी, कीर्ति सुरेश और राधा रवि का भी अहम रोल है। इस फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन की कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed