India Lockdown: जिंदा हुईं कोरोना की स्मृतियां, फिर उठे सवाल, रिलीज हुआ 'इंडिया लॉकडाउन'
कोरोना और लॉकडाउन...ये दो ऐसे शब्द हैं, जिन्हें सुन आज भी दिल में दहशत पैदा हो जाती है। साल 2019 के बाद यह सिर्फ शब्द नहीं रहे, बल्कि खौफ का पर्याय बन गए हैं। भले ही भारत इन शब्दों से बाहर आ गया है, आगे बढ़ चुका है, लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर ये शब्द ट्रेंड करने लगे हैं। दरअसल, हाल ही में निर्देशक मधुर भंडारकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म की इस झलक को देख ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म में निर्देशक ने लॉकडाउन के दौरान जीवन में आए बदलावों पर बात करने की कोशिश की गई है।
इस 2 मिनट 23 सेकंड के ट्रेलर में लॉकडाउन के हर पहलू को छूने की कोशिश की गई है। बताया गया है कि कैसे कोरोना महामारी के फैलने के कारण देश में लॉकडाउन लगाया और उसकी वजह से सभी लोगों अपने अपने घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर में इस समय लोगों के सामने आईं समस्याओं को भी दर्शाया गया है। ट्रेलर देख ऐसा लग रहा है जैसे निर्देशक ने फिल्म में लॉकडाउन की वजह से प्रभावित समाज के विभिन्न तबकों की कहानी दिखाने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें: लगातार नंबर वन रहे 'अनुपमा' को करारा झटका, तीसरे स्थान पर 'इमली' की हुई शानदार वापसी
फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' कोरोना के कारण उपजी कठिनाइयों की पड़ताल करती है। लॉकडाउन की उन दुखद घटनाओं की स्मृतियों को जिंदा करती है, जो पहली बार भारत सरकार द्वारा लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान घटी थीं। बता दें कि यह फिल्म 2 दिसंबर को OTT पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में श्वेता बसु दास, प्रतीक बब्बर, सई ताम्हणकर, अहाना कुमार जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: ट्रोल्स को मलाइका ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- मेरे बारे में बात करने के लिए कुछ नया दूं क्या?