फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Made in heaven fame eisha chopra molested by 70 year old man shares horrifying incident

Esha Chopra: 70 साल के बुजुर्ग ने ईशा चोपड़ा के साथ की छेड़खानी, बताई दिल दहला देने वाली घटना

Fri, 06 Oct 2023 08:43 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 06 Oct 2023 08:43 AM IST
सार

वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' में अपनी एक्टिंग के लिए वाह वाही बटोरने वाली अभिनेत्री ईशा चोपड़ा। ईशा चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने एक ऐसा दर्दनाक अनुभव शेयर किया है, जिसे जानकर हर कोई दंग है। 

विज्ञापन
Made in heaven fame eisha chopra molested by 70 year old man shares horrifying incident
ईशा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' में अपनी एक्टिंग के लिए वाह वाही बटोरने वाली अभिनेत्री ईशा चोपड़ा। ईशा चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने एक ऐसा दर्दनाक अनुभव शेयर किया है, जिसे जानकर हर कोई दंग है। ईशा चोपड़ा ने यह भी बताया है कि वह इसी घटना की वजह से पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया से दूर थीं।

विज्ञापन

ईशा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबी पोस्ट में पूरी आपबीती सुनाई है। जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए इस डरा देने वाले वाकये को सुनाया है। ईशा चोपड़ा ने लिखा है, "लगभग 10 दिन पहले एक पब्लिक प्लेस पर एक अनजान आदमी ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। उसने मुझे दबोच लिया। वह अच्छे कपड़े पहने हुए था। पढ़ा-लिखा लग रहा था और उसकी उम्र 70 साल के करीब थी। वह मेरे पास आया और अपना परिचय दिया। उसने मेरे हाथ मिलाने को यह समझ लिया कि उसे मुझे अपनी ओर खींचना का निमंत्रण मिल गया है। जहां मन किया अपने हाथों से छूने लगा।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Eisha A Chopra (@eishachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन

ईशा ने बताया है कि वह सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि वह एकदम फ्रीज हो गई थीं। कुछ समझ नहीं पाईं कि क्या करें। ईशा चोपड़ा के मुताबिक, उनके लिए जैसे सबकुछ रुक गया था, और वह शख्स बड़े आराम से वहां से निकल गया। ईशा चोपड़ा ने पोस्ट में आगे बताया है कि जब वह 7 साल की थी, तब पहली बार उन्होंने इस तरह के एब्यूज का सामना किया था। उस आदमी का चेहरा उन्हें आज तक भी याद है।

यह भी पढ़ें: 'जवान' के नाम एक और उपलब्धि, मध्य पूर्व में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ बनी नंबर वन भारतीय फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed