फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maanayata Dutt Emotional At Sanjay Dutt Khalnayak Returns Movie Announcement Event

‘खलनायक रिटर्न्स’ के लॉन्च पर भावुक हुईं संजय दत्त की पत्नी मान्यता, बोलीं- ‘यह किरदार कोई नहीं कर सकता था’

Sat, 25 Apr 2026 12:43 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 25 Apr 2026 12:43 PM IST
सार

Khalnayak Returns Announcement Event: साल 1993 में रिलीज हुई संजय दत्त की ‘खलनायक’ फिल्म आज भी फैंस को पसंद है। अब इसके सीक्वल की घोषणा अभिनेता ने की है। फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ के अनाउंसमेंट इवेंट में संजय दत्त की पत्नी काफी भावुक दिखीं। फिल्म और संजय दत्त को लेकर काफी बातें उन्होंने साझा की हैं। 

विज्ञापन
Maanayata Dutt Emotional At Sanjay Dutt Khalnayak Returns Movie Announcement Event
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood

विस्तार

लगभग 33 साल बाद संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ की यादें ताजा होने वाली हैं। अभिनेता इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के अनाउंसमेंट इवेंट में संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता काफी इमोशनल नजर आए। एक-दूसरे पर प्यार भी लुटाते दिखे। संजय दत्त के लिए मान्यता ने कुछ ऐसी बातें कहीं, जो सभी के दिल को छू गईं।  

विज्ञापन

लंबे वक्त से था संजय दत्त को इस फिल्म का इंतजार
इवेंट में मान्यता दत्त फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ को लेकर काफी इमोशनल दिखीं। वह कहती हैं, ‘एक कलाकार होने के नाते संजय दत्त इस फिल्म का लंंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं।’ यह सब कहते हुए मान्यता की आंखें नम हो गई थीं। मान्यता को इमोशनल देखकर संजय दत्त भी भावुक नजर आए।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 

संजय ही इस किरदार के लिए बने थे
आगे जब संजय दत्त से पूछा गया कि वह अपनी जगह पर कौन से एक्टर को इस फिल्म में देखना चाहेंगे। इस पर मान्यता दत्त ने तुरंत जवाब दिया, ‘कोई नहीं। इनके अलावा यह किरदार कोई नहीं कर सकता है।’ पत्नी की बात पर संजय दत्त ने भी हामी भरी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 

Maanayata Dutt Emotional At Sanjay Dutt Khalnayak Returns Movie Announcement Event
खलनायक रिटर्न्स में संजय दत्त का फर्स्ट लुक - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 

कैसा था ‘खलनायक रिटर्न्स’ में संजय दत्त का लुक?

शुक्रवार को फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ में संजय दत्त का फर्स्ट लुक भी शेयर किया गया। फर्स्ट लुक वीडियो में संजय दत्त बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दिखता है कि कई लोग घायल हालत में पड़े हैं। तभी संजय दत्त वहां पहुंचते हैं, एक इंसान उनसे रहम की भीख मांगता है। इसके बाद पीछे से ‘नायक नहीं खलनायक हूं…’ का टाइटल ट्रैक बजता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed