Love Hostel Release Date: 'लव हॉस्टल' में निगेटिव किरदार में दिखेंगे बॉबी देओल, इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी फिल्म
बॉबी देओल वेब सीरीज आश्रम के बाद बॉबी देओल एक बार फिर से 'लव हॉस्टल' में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। बॉबी देओल ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉबी देओल वेब सीरीज आश्रम के बाद बॉबी देओल एक बार फिर से 'लव हॉस्टल' में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। आश्रम और क्लास ऑफ लव जैसी वेब सीरीज से अपने करियर को दोबारा पटरी पर लाने वाले बॉबी देओल फिर से ओटीटी प्लेटफार्म पर छाने को तैयार हैं। अपनी आगामी फिल्म लव हॉस्टल ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। बॉबी देओल ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
फिल्म लव हॉस्टल का निर्देशन शंकर रमन ने किया है और इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। लव हॉस्टल की कहानी उत्तर भारत में दर्शायी गई है। फिल्म में बॉबी देओल एक मर्सिनरी के किरदार में नजर आने वाले हैं जो विक्रांत मैसे और सान्या मल्होत्रा के पीछे पड़ा है। फिल्म में विक्रांत और सान्या लवर्स के किरदार में हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म-
बॉबी देओल की फिल्म 'लव हॉस्टल' 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर रिलीज की जाएगी। बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए इसकी रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'क्या नफरत से प्यार बच जाएगा? क्या प्यार सभी बाधाओं के खिलाफ जीत जाएगा? आपके लिए सबसे बहुप्रतीक्षित लव हॉस्टल लाने के लिए उत्साहित, 25 फरवरी को केवल ZEE5 पर रिलीज़ हो रही है। बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाले बॉबी देओल का करियर एक समय पर आकर खत्म होने की कगार पर आ गया था। उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था, लेकिन ओटीटी पर आई उनकी वेब सीरीज आश्रम से बॉबी देओल दोबारा छा गए और अब वह ओटटी प्लेटफार्म पर अपना करियर एक्सप्लोर कर रहे हैं।