फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lockupp 22 year old Mumbai girl Kashish Wadhwa winner of MX Gold Lockupp Super Khabri contest

Lockupp: एमएक्स गोल्ड ‘लॉकअप सुपर खबरी’ कॉन्टेस्ट की विजेता हैं 22 साल की मुंबईकर कशिश वाधवा

Wed, 20 Apr 2022 10:40 PM IST
कुमार संभव Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: कुमार संभव Updated Wed, 20 Apr 2022 10:40 PM IST
सार

कशिश को लॉकअप में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट से मिलने का सुनहरा मौका मिला।

विज्ञापन
Lockupp 22 year old Mumbai girl Kashish Wadhwa winner of MX Gold Lockupp Super Khabri contest
कशिश वाधवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना राणावत द्वारा होस्ट किया जा रहा अपनी तरह का पहला कैपटिव रियलिटी ओटीटी शो लॉकअप एमएक्स प्लेयर एवं ऑल्ट बालाजी पर अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जहां इस शो को 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, वहीं एमएक्स प्लेयर की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस एमएक्स गोल्ड ने अपने एक भाग्यशाली सब्सक्राइबर को इस मशहूर रियलिटी शो पर लॉकअप सुपर खबरी बनने का एक अभूतपूर्व मौका दिया। लॉकअप सुपर खबरी विनर हैं कशिश वाधवा, जो मुंबई की रहने वाली 22 साल की एक एमबीए स्टूडेंट हैं। कशिश वाधवा को इस अभियान की लकी विजेता के रूप में चुना गया।

विज्ञापन

इस शो में अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट से लाइव मुलाकात करने पर एमएक्स गोल्ड लॉकअप सुपर खबरी कशिश ने खुलासा किया कि दर्शकों को अंजलि का गेम बहुत पसंद आ रहा है, और इस समय #मुंजलि (मुनव्वर फारुकी और अंजलि) ट्रेंड कर रहे हैं। इस चर्चा के दौरान अंजलि ने मुनव्वर और ज़ीशान को सबसे मजबूत और पूनम को सबसे कमजोर कंटेस्टेंट बताया। इस मौके पर कशिश ने अंजलि को ऑरेंज ब्लॉक कंटेस्टेंट्स, खास तौर पर करणवीर को लेकर आगाह किया जो अंजलि की तरफ होने का नाटक कर रहा है। कशिश ने पूनम के कॉमेंट्स के बारे में भी खुलासा किया, जिससे पूनम के बर्ताव को लेकर अंजलि की सोच पक्की हो गई। इसके बाद लॉकअप सुपर खबरी ने अंजलि को ब्लू ब्लॉक के साथ खेलने की सलाह दी क्योंकि ऑरेंज ब्लॉक जरा भी विश्वास के काबिल नहीं है। यह चर्चा अंजलि के लिए बड़ी कारगर रही क्योंकि इसमें उन्हें यह पता चला कि बाकी के कंटेस्टेंट्स उनके बारे में क्या सोचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएक्स गोल्ड का यह मास्टर स्ट्रोक दर्शकों की दिलचस्पी को एक नए स्तर पर ले आया है और ऐसे में एमएक्स गोल्ड दर्शकों को बढ़िया सेवाएं देने की अपनी प्रतिबद्धता पर निश्चित तौर पर खरा उतर रहा है। जहां यह शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वहीं इस शो के विवादास्पद कंटेस्टेंट्स इस ‘अत्याचारी खेल’ में बने रहने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। एमएक्स गोल्ड लॉकअप सुपर खबरी के अनुसार, मुनव्वर, अंजलि और अज़मा अपने गेम में
विज्ञापन

चमक रहे हैं। लॉकअप सुपर खबरी को मुनव्वर काफी रियल और सबसे मनोरंजक लगते हैं। वो महसूस करती हैं कि अज़मा इस शो में ढेर सारा मसाला लाती हैं जबकि अंजलि ने बड़ी खूबसूरती से अपने गेम में बदलाव लाया है।

इस घोषणा के अवसर पर एमएक्स प्लेयर के बिज़नेस हेड - एसवीओडी एवं हेड ऑफ बिजनेस पार्टनरशिप्स, श्री अभिषेक जोशी ने कहा, “एमएक्स प्लेयर अपने दर्शकों को बिना किसी रुकावट और बिना किसी ऐड ब्रेक के, सबसे अनोखा, दिलचस्प और मनोरंजक कॉन्टेंट दिखाने का प्रयास करता है। अपने दर्शकों से निजी तौर पर जुड़कर हमें उन्हें बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है। लॉकअप एक ट्रेंडसेटर रहा है और एमएक्स गोल्ड लॉकअप सुपर खबरी प्रस्तुत करने के साथ ही हम अपने यूज़र्स का अनुभव बढ़ाने और अपने फैंस को उनके फेवरेट कंटेस्टेंट से व्यक्तिगत तौर पर मिलाने का उद्देश्य रखते हैं।”

'लॉक अप' गत 27 फरवरी 2022 से एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed