{"_id":"597c53174f1c1bee778b4643","slug":"lipstick-under-my-burkha-eight-days-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शकों को भा रही 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का', अब तक कलेक्शन रहा 12 करोड़ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दर्शकों को भा रही 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का', अब तक कलेक्शन रहा 12 करोड़
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 29 Jul 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलंकृता श्रीवास्तव को अपनी फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को रिलीज करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन फिल्म ने रिलीज के साथ ही दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई और रिलीज के महज 4 ही दिनों में अपनी लागत भी निकाल ली।
विज्ञापन
'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले हफ्ते में लगभग 11 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 94 लाख की कमाई की।
विज्ञापन
फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार इसकी कमाई के पीछे सबसे बड़ा कारण माउथ पब्लिसिटी और इसकी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है। 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' भारत में केवल 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। इतने कम स्क्रीन्स और कम बजट में बनी ये फिल्म, हर लिहाज से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
फिल्म 21 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज को लेकर भारत में काफी विवाद हो चुका है. जहां भारत में सेंसर बोर्ड की हरी झंडी तक इसे नहीं मिल पा रही थी, वहीं इस फिल्म को दुनिया के बेहद प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए चुना गया है।
#LipstickUnderMyBurkha is STEADY, despite new film releases... [Week 2] Fri 94 lakhs. Total: ₹ 11.90 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 29, 2017