फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Legendary Singer Lata Mangeshkar Nephew Adinath Mangeshkar Collects Her Ashes from Shivaji Park in Mumbai

Lata Mangeshkar: भतीजे आदिनाथ को सौंपी गईं लता मंगेशकर की अस्थियां, राजकीय सम्मान के साथ हुआ था अंतिम संस्कार

Mon, 07 Feb 2022 01:35 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 01:35 PM IST
सार

आज लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने शिवाजी पार्क पहुंचे, जहां से उन्होंने लता जी से अस्थियां एकत्रित कीं। लता जी की अस्थियां कहां विसर्जित की जाएंगी इस बारे में परिवार की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Legendary Singer Lata Mangeshkar Nephew Adinath Mangeshkar Collects Her Ashes from Shivaji Park in Mumbai
Lata Mangeshkar's nephew Aadinath Mangeshkar - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की सबसे प्रतिभाशाली और आदरणीय गायिका लतामंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया। लता जी पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं, कल पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतमि संस्कार किया गया था। दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई देने तमाम हस्तियां शिवाजी पार्क में मौजूद थीं। लता मंगेशकर को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्निन दी थी। आज लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने शिवाजी पार्क पहुंचे, जहां पंडित जी ने पूरे रिती-रिवाज के साथ लता जी की अस्थियां उन्हें सौंपी। खबरों के मुताबिक, लता जी की अस्थियां उनके निवास स्थान प्रभापुंज ले जाया जाएगा। हालांकि परिवार की तरफ से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि अस्थियां कहां विसर्जित की जाएंगी।

विज्ञापन

 

Legendary Singer Lata Mangeshkar Nephew Adinath Mangeshkar Collects Her Ashes from Shivaji Park in Mumbai
लता मंगेशकर - फोटो : ANI

केंद्र सरकार की तरफ से दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया-
लता मंगेशकर ने अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित कर दिया। उनका इस दुनिया से विदा लेना पूरे देश के लिए दुख का क्षण था। अंतिम संस्कार के समय हर किसी की आंखे नम थीं। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में केंद्र सरकार की तरफ से 6 और 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा और इन दो दिनों तक कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे।

विज्ञापन

लता जी का स्मारक बनाने की मांग
 महाराष्ट्र बीजेपी विधायक राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का स्मारक बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने लता जी का स्मारक मुंबई के शिवाजी पार्क में बनाने का अनुरोध किया है, जहां लता जी का अंतिम संस्कार किया गया था। उनका कहना है कि स्मारक का तत्काल निर्माण किया जाना चाहिए, जिससे की यह स्थल दुनिया के लिए प्रेरणा का स्थल बनें"।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed