Lata Mangeshkar: भतीजे आदिनाथ को सौंपी गईं लता मंगेशकर की अस्थियां, राजकीय सम्मान के साथ हुआ था अंतिम संस्कार
आज लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने शिवाजी पार्क पहुंचे, जहां से उन्होंने लता जी से अस्थियां एकत्रित कीं। लता जी की अस्थियां कहां विसर्जित की जाएंगी इस बारे में परिवार की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विस्तार
भारत की सबसे प्रतिभाशाली और आदरणीय गायिका लतामंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया। लता जी पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं, कल पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतमि संस्कार किया गया था। दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई देने तमाम हस्तियां शिवाजी पार्क में मौजूद थीं। लता मंगेशकर को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्निन दी थी। आज लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ मंगेशकर ने शिवाजी पार्क पहुंचे, जहां पंडित जी ने पूरे रिती-रिवाज के साथ लता जी की अस्थियां उन्हें सौंपी। खबरों के मुताबिक, लता जी की अस्थियां उनके निवास स्थान प्रभापुंज ले जाया जाएगा। हालांकि परिवार की तरफ से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि अस्थियां कहां विसर्जित की जाएंगी।
Maharashtra: Legendary singer #LataMangeshkar's nephew, Adinath Mangeshkar collects her ashes from Shivaji Park in Mumbai, where she was cremated with full state honours yesterday. pic.twitter.com/yKtkMlmhUi
— ANI (@ANI) February 7, 2022विज्ञापन
केंद्र सरकार की तरफ से दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया-
लता मंगेशकर ने अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित कर दिया। उनका इस दुनिया से विदा लेना पूरे देश के लिए दुख का क्षण था। अंतिम संस्कार के समय हर किसी की आंखे नम थीं। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में केंद्र सरकार की तरफ से 6 और 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा और इन दो दिनों तक कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे।
महाराष्ट्र बीजेपी विधायक राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का स्मारक बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने लता जी का स्मारक मुंबई के शिवाजी पार्क में बनाने का अनुरोध किया है, जहां लता जी का अंतिम संस्कार किया गया था। उनका कहना है कि स्मारक का तत्काल निर्माण किया जाना चाहिए, जिससे की यह स्थल दुनिया के लिए प्रेरणा का स्थल बनें"।