फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lawsuit in Mumbai court seeks stay on release of Shahid Kapoor starrer Movie O Romeo

क्या अटक जाएगी 'ओ रोमियो' की रिलीज? शाहिद की फिल्म के खिलाफ गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने किया कोर्ट का रुख

Mon, 02 Feb 2026 09:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Feb 2026 09:25 PM IST
सार

Lawsuit Against O Romeo: शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इस महीने रिलीज होनी है। मगर, इससे पहले फिल्म की रिलीज पर रोक के लिए मुकदमा किया गया है।

विज्ञापन
Lawsuit in Mumbai court seeks stay on release of Shahid Kapoor starrer Movie O Romeo
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor

विस्तार

शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर, दूसरी तरफ इसकी रिलीज के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज हो गया है। गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए अदालत का रुख किया है।

विज्ञापन


निर्माता-निर्देशक के खिलाफ किया केस
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने आज सोमवार को मुंबई सिविल कोर्ट में हिंदी फिल्म 'ओ' रोमियो' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। उनका दावा है कि यह फिल्म उनके दिवंगत पिता की बिना अनुमति के बनाई गई बायोपिक है। इसमें उनकी जिंदगी को गलत तरीके से दिखाया गया है। उस्तरा की बेटी ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उस्तरा की बेटी ने क्या दलील दी?
हुसैन शेख (जो हुसैन उस्तरा के नाम से मशहूर थे) की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और जर्नलिस्ट-लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ सिविल कोर्ट में एक केस दायर किया है। इस केस पर 6 फरवरी को सुनवाई होगी। बता दें कि फिल्म 'ओ रोमियो' में एक्टर शाहिद कपूर ने उस्तरा का रोल निभाया है। यह फिल्म जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब रिलीज होनी है 'ओ रोमियो'?
यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज से पहले सनोबर शेख के मुकदमे में दावा किया गया है कि नाडियाडवाला और भारद्वाज उनके दिवंगत पिता की बायोग्राफी पर आधारित एक फिल्म के प्रोडक्शन और डायरेक्शन में शामिल हैं। वकील डी वी सरोज के जरिए दायर मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि फिल्म 'ओ' रोमियो' कमर्शियल और पैसे कमाने के मकसद से बनाई जा रही थी और वादी (सनोबर शेख) से पहले कोई सहमति नहीं ली गई। सनोबर शेख ने कहा कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से उनके पिता पर आधारित है, जिन्हें एक गैंगस्टर के तौर पर दिखाया गया है।

Lawsuit in Mumbai court seeks stay on release of Shahid Kapoor starrer Movie O Romeo
ओ रोमियो - फोटो : अमर उजाला

ओटीटी पर भी रिलीज नहीं करने की मांग की
मुकदमे में दलील दी गई कि गलत चित्रण वाली फिल्म के रिलीज होने से वादी के परिवार वालों पर गंभीर असर पड़ेगा। मुकदमे से पहले भेजे गए कानूनी नोटिसों के जवाब में प्रतिवादी भारद्वाज (निर्देशक) और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (साजिद नाडियाडवाला का प्रोडक्शन हाउस) ने उनके दावों को खारिज करते हुए कहा कि फिल्म 'ओ' रोमियो' पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है। सनोबर शेख शेख ने अदालत से अनुरोध किया है कि फिल्म को 13 फरवरी या उसके बाद किसी भी दिन सिनेमाघरों, टेलीविजन चैनलों, किसी भी OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज करने से रोकने के लिए स्थायी रोक लगाने का आदेश दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed