फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   lara dutta was shocked to hear divorce word from 4 years old daughter Saira Bhupathi mouth know details

किस्सा: लारा दत्ता की चार साल की बेटी सायरा ने ‘तलाकशुदा’ शब्द का किया था इस्तेमाल, सुनकर अभिनेत्री ने पूछा था ये सवाल

Sat, 04 Dec 2021 10:44 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 04 Dec 2021 10:44 PM IST
सार

लारा दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अंदाज’ से की थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों का खूब दिल जीता। हालांकि आज के समय में लारा दत्ता कम ही फिल्मों में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
lara dutta was shocked to hear divorce word from 4 years old daughter Saira Bhupathi  mouth know details
लारा दत्ता - फोटो : Instagram

विस्तार

लारा दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अंदाज’ से की थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों का खूब दिल जीता। हालांकि आज के समय में लारा दत्ता कम ही फिल्मों में नजर आ रही हैं। लेकिन वो अपने पति महेश भूपति और बेटी सायरा के साथ अपनी निजी जिंदगी का भरपूर आनंद ले रही हैं। महेश भूपति और लारा दत्ता की शादी साल 2011 फरवरी में हुई थी और जनवरी 2012 में लारा दत्ता ने अपनी बेटी सायरा को जन्म दिया था।

विज्ञापन


बेटी सायरा को लेकर लारा दत्ता ने किया था खुलासा

लारा दत्ता की बेटी सायरा उनकी कितनी लाड़ली हैं इसका अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया पर लगा सकते हैं। लेकिन अभिनेत्री ने बेटी सायरा को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लारा दत्ता ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में बताया कि एक दिन उनकी बेटी सायरा उनके पास खेलती हुई आईं और बोला मां मैं खेल रही हूं। ये मेरा घर है ये तुम्हारा घर है और मैं तलाकशुदा हूं।

विज्ञापन

lara dutta was shocked to hear divorce word from 4 years old daughter Saira Bhupathi  mouth know details
लारा दत्ता - फोटो : Instagram

बेटी के मुंह से ये शब्द सुनकर हो गई थीं हैरान

जैसे ही लारा के सामने उनकी बेटी ने ‘तलाकशुदा’ शब्द का इस्तेमाल किया, अभिनेत्री ये सुनकर काफी हैरान रह गईं। लारा दत्ता ने तुरंत ही अपनी बेटी से सवाल किया कि उसे इस शब्द के बारे में किसने बताया। मां की बात का जवाब देते हुए सायरा ने कहा कि उन्हें ये शब्द उनके पिता यानी की महेश भूपति ने उनसे कहा था।

lara dutta was shocked to hear divorce word from 4 years old daughter Saira Bhupathi  mouth know details
लारा दत्ता - फोटो : Instagram

महेश भूपति से लारा ने की बात

लारा दत्ता ने मीडिया बातचीत में बताया कि उनकी बेटी ने जैसे ही उन्हें ये बताया वो तुरंत ही महेश भूपति के पास गईं और उनसे बातचीत की। महेश भूपति ने कहा, ‘जब वह ‘फ्रेंड्स’ शो देख रहे थे और वह जानना चाहती थी कि, रॉस की तीन बार शादी क्यों हुई थी। तब मैंने उसे तलाक का मतलब बताया था’। ‘टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ महेश का पसंदीदा शो है और जब सायरा सिर्फ 4 साल की थी, तब महेश इस शो को सायरा के साथ ही देखते थे’।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed