फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lara Dutta come back from David film

'डेविड' से होगी लारा दत्ता की वापसी

Tue, 29 Jan 2013 01:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 29 Jan 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
Lara Dutta come back from David film

'डॉन 2' में पिछली बार नजर आयी अभिनेत्री लारा दत्ता जल्द ही विजय नांबियार की फिल्म 'डेविड' से रुपहले परदे पर वापसी करने जा रही हैं। लारा दत्ता अपनी अगली रिलीज इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


लारा कहती हैं कि इस फिल्म में उनका रोल छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया, "यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के बेहद खास रहेगी क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरी बेटी मात्र पांच महीने की थी। शूटिंग और बेटी दोनों को मैनेज करना एक अलग ही अनुभव था।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल लारा दत्ता मां बनी थीं। उसके बाद लारा ने फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थीं, लेकिन अब बेटी का पहला जन्मदिन मनाने के बाद लारा फिर से हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लारा कहती हैं कि वह अपने मातृत्व के समय को काफी मजे से जी रही थीं। लेकिन अब वक्त आ गया है जब वह अपने परिवार और करियर दोनों को ही बैलेंस कर सकती हैं। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड में वापसी का फैसला लिया है। वे यह भी मानती हैं कि यह उनके लिए चुनौती से कम नहीं होगा लेकिन वह इस चुनौती को लेने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed