फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   lara datta is exited to work with akki

अक्की के साथ काम करने को बेताब है ये पूर्व मिस वर्ल्ड

Tue, 12 May 2015 04:03 PM IST
Updated Tue, 12 May 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
lara datta is exited to work with akki

खूबसूरत लारा दत्ता एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर आने की तैयारी में हैं और वह भी अक्की के साथ फिल्म 'सिंह इज़ ब्लिंग' से। ऐसे में लारा की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है और वह एक बार फिर से अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर 'बेहद रोमांचित' हैं।

विज्ञापन


लारा आज या कल में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। सबसे खास बात ये है कि लारा अक्षय के साथ 'सिंह इज़ ब्लिंग' में आठवीं बार काम करने जा रहीं हैं। जाहिर सी बात है कि दोनों के बीच जबरजस्त कैमिस्ट्री है।
विज्ञापन

 

ट्वीट कर दी जानकारी

lara datta is exited to work with akki

लारा ने ट्वीट ​कर इसकी जानकारी देते हुए कहा है, "अक्षय कुमार के साथ कल सिंह इज़ ब्लिंग की शुरूआत को लेकर बेहद रोमांचित हूं। एकसाथ कितनी फिल्में हम कर चुके हैं, मुझे तो उसकी गिनती भी भूल गई है।​"

​वहीं इस से पहले भी लारा ने ​ट्वीट किया था​, "आपने मुझे ​'​ब्लू​'​ में ग्लैमरस अवतार में देखा, फिर ​'​बिल्लू बारबर​'​ में मैं देसी रूप में थी। अब आप ​'​सिंह इज़ ब्लिंग​'​ में मुझे एक ऐसे अवतार में देखेंगे, जिसमें आपने मुझे पहले कभी नहीं देखा।​"

​इसके अलावा लारा आगामी फिल्मों ​'​फितूर​'​ और ​'​नो एंट्री में एंट्री​' में भी नजर आएंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed