फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   taarak mehta ka ooltah chashmah show director malav rajda quits show after 14 years

Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता के डायरेक्टर ने 14 साल बाद छोड़ा शो, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Tue, 03 Jan 2023 02:59 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 03 Jan 2023 02:59 PM IST
सार

पिछले कुछ सालों से कई सारे मशहूर सितारों ने शो का हाथ छोड़ा है। और अब इस लिस्ट में शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने शो को अलविदा कह दिया है। 

विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah show director malav rajda quits show after 14 years
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : social media

विस्तार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है, जो पिछले 14 साल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो के हर एक कैरेक्टर की अपनी एक फैन फॉलोइंग है। हालांकि पिछले कुछ सालों से कई सारे मशहूर सितारों ने शो का हाथ छोड़ा है। और अब इस लिस्ट में शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने शो को अलविदा कह दिया है। उनका यह फैसला हर किसी के लिए झटके देने जैसा है।
विज्ञापन

taarak mehta ka ooltah chashmah show director malav rajda quits show after 14 years
मालव राजदा - फोटो : सोशल मीडिया

मालव इतने लंबे समय से शो के साथ थे कि यह खबर पर यकीन कर पाना आसान नहीं है। इस शो के टॉप पर पहुंचने में उनके योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। अब इतने दिनों बाद उनका यह फैसला यकीनन हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला है। राजदा ने 15 दिसंबर को तारक मेहता के लिए आखिरी शूटिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पिछले कई दिनों से राजदा और प्रोडक्शन हाउस के बीच रिश्ते काफी दिनों से अच्छे नहीं चल रहे थे। दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से अनबन थी। जिसके चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजदा ने यह फैसला लिया होगा। लेकिन अभी ये बस कयास ही लगाये जा रहे है। राजदा के हिट शो बाहर होने की असली वजह क्या है अभी साफ नहीं है। 

यह भी पढ़ें: 'बेशरम रंग' गाने पर भड़का शक्तिमान का गुस्सा, इंस्टाग्राम पर जमकर सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन

हालांकि राजदा ने मीडिया से बात करते हुए इन अफवाहों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि शो से अलग होने का फैसला उनका अपना है। उनकी प्रोडक्शन हाउस के साथ किसी भी तरह की कोई अनबन नहीं है। हाउस और उनके बीच क्रिएटिव डिफरेंस जरुर थे लेकिन दोनों के बीच कभी मनमुटाव वाले हालात नहीं बने। राजदा ने कहा कि इस शो के लिए वे प्रोड्यूसर के बहुत आभारी हैं। अब देखना होगा कि राजद के शो से अलग होने के बाद शो की टीआरपी पर क्या असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: लता मंगेशकर को दुनिया के 200 बेहतरीन सिंगर में मिला स्थान, सेलिन डायोन लिस्ट से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed