फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   lahore 1947 and awarapan 2 box Office Clash: sunny deol and emraan hashmi Movies Release Date

बॉक्स ऑफिस पर होगी सनी देओल और इमरान हाशमी की टक्कर! 'लाहौर 1947' से होगा 'आवारापन 2' का मुकाबला

Sat, 04 Apr 2026 08:28 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 04 Apr 2026 08:28 AM IST
सार

Awarapan 2 VS Lahore 1947 Release: फिल्म बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल अपनी आगामी फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। इसमें एक नाम है 'लाहौर 1947' का। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से हो सकती है।

विज्ञापन
lahore 1947 and awarapan 2 box Office Clash: sunny deol and emraan hashmi Movies Release Date
आवारापन 2-लाहौर 1947 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्व-त्योहार और खास मौकों पर फिल्मों की रिलीज लॉक करने के लिए अक्सर निर्माता निर्देशकों की नजर रहती है। इसके चलते बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के क्लैश की स्थिति भी बन जाती है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है। सिनेमाघरों में सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्मों के बीच टकराव देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन

'लाहौर 1947' और 'आवारापन 2' का होगा क्लैश
अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। यूं तो यह फिल्म 03 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, मगर कुछ कारणों से ऐसा हो न सका और अब कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हो सकती है। ऐसी स्थिति में सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' से इसकी टक्कर होने की संभावना बन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

lahore 1947 and awarapan 2 box Office Clash: sunny deol and emraan hashmi Movies Release Date
आवारापन 2 इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealemraan

मेकर्स की तरफ से एलान का इंतजार
इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग का कुछ काम अभी बाकी बताया जा रहा है, जो अप्रैल के आखिर तक पूरा होगा। मेकर्स ने रिलीज डेट पर विचार कर लिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से फिलहाल रिलीज को लेकर आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। फिल्म 'आवारापन 2' का पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज हुआ था। 

विज्ञापन

lahore 1947 and awarapan 2 box Office Clash: sunny deol and emraan hashmi Movies Release Date
लाहौर 1947 - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

'लाहौर 1947' की कास्ट
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' अगर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होती है तो इसका टकराव सनी देओल की 'लाहौर 1947' से होगा। इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी। 'लाहौर 1947' को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। राजकुमार संतोषी ने इसके निर्देशन की कमान संभाली है। शबाना आजमी भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed