फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laapataa Ladies Star Nitanshi Goel Shows Grace on the Ramp touches hema malini feet Wins Everyone hearts

Nitanshi Goel: रियल लाइफ में भी संस्कारी हैं 'लापता लेडीज' की 'फूल', जानिए फैंस क्यों कर रहे जमकर तारीफ

Fri, 11 Apr 2025 08:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 11 Apr 2025 08:13 AM IST
सार

Nitanshi Goel Ramp Walk: नितांशी गोयल फिल्म 'लापता लेडीज' से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। हाल ही में वह एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक करती दिखीं। इस दौरान उनके खास अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Laapataa Ladies Star Nitanshi Goel Shows Grace on the Ramp touches hema malini feet Wins Everyone hearts
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मुंबई के एक हालिया फैशन शो में युवा अभिनेत्री नितांशी गोयल ने सभी का दिल जीत लिया। नितांशी ने न सिर्फ रैंप पर अपनी शानदार मौजूदगी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि अपनी सादगी और विनम्रता से भी सबको प्रभावित किया। 

विज्ञापन

ऑफिस ब्वॉय से डायरेक्टर तक का सफर, 'जहर' के सेट पर मिला सच्चा प्यार, मोहित सूरी के बारे में छह दिलचस्प किस्से

विज्ञापन

रैंप वॉक के दौरान दिखा खास अंदाज

दरअसल, उन्होंने रैंप वॉक के बीच में रुककर दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के पैर छुए और सुष्मिता सेन को गर्मजोशी से गले लगाया। उनके इस अंदाज से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नितांशी कितनी जमीन से जुड़ी हैं और अपने सीनियर्स का कितना सम्मान करती हैं। 
Box Office Report: 'जाट' पर भारी पड़ी 'गुड बैड अग्ली', लाखों में सिमटी 'सिकंदर', जानें अन्य फिल्मों का भी हाल

रियल लाइफ में भी संस्कारी हैं नितांशी

फैशन शो में नितांशी जब रैंप पर उतरीं तो उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास हर किसी की नजरों में बस गया।  रैंप के बीच में रुककर नितांशी फ्रंट रो में बैठीं हेमा मालिनी के पास गईं और बड़े आदर से उनके पैर छुए। लाल साड़ी में सजीं हेमा इस प्यार भरे अंदाज से भावुक नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ दिल पर रखा और नितांशी की इस सादगी की तारीफ की। सोशल मीडिया पर लोग निताशी के इस अंदाज की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन

सुष्मिता सेन के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात

नितांशी का दिल जीतने वाला अंदाज यहीं नहीं रुका। रैंप पर चलते हुए वह सुष्मिता सेन के पास पहुंचीं जो अपनी खास मुस्कान के साथ शो का लुत्फ उठा रही थीं। नितांशी ने सुष्मिता को गले लगाया और दोनों ने कुछ पल हंसी-खुशी बातें कीं। सुष्मिता भी नितांशी के इस व्यवहार से बहुत खुश हुईं। जैसे ही नितांशी ने अपनी वॉक दोबारा शुरू की, सुष्मिता ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। 

'लापता लेडीज' से मिली नितांशी को पहचान

नितांशी गोयल ने अपनी मेहनत और टैलेंट से कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया है। मार्च 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया था। किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नितांशी के साथ प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम जैसे कलाकार थे। बिप्लब गोस्वामी की कहानी पर आधारित यह फिल्म महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बनी। नितांशी के किरदार ने हर किसी को प्रभावित किया और उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed