फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laal Singh Chaddha Twitter Review: Mixed Reaction for Aamir Khan Kareena Kapoor Film

LSC Twitter Review:  किसी के निकले आसूं तो किसी ने की आमिर खान की एक्टिंग की तारीफ, पढ़िए क्या बोली पब्लिक

Thu, 11 Aug 2022 02:32 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 11 Aug 2022 02:32 PM IST
सार

Laal Singh Chaddha Twitter review: सोशल मीडिया पर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। पढ़िए फिल्म देखने के बाद क्या बोली पब्लिक

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Twitter Review: Mixed Reaction for Aamir Khan Kareena Kapoor Film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बायकॉट ट्रेंड के बाद आखिरकार बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'  आज (11 अगस्त) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने सोशल मीडिया पर रिव्यू डालाना भी शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि रक्षा बंधन के पर्व और अक्षय कुमार की फिल्म से टक्कर का आमिर खान को फायदा मिला या नुकसान 

विज्ञापन

पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया चल रहे #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड के बावजूद दर्शक फिल्म को देखने गए और फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लाल सिंह चड्ढा भावनाओं से भरी फिल्म है। इसमें आमिर खान के अभिनय का स्तर अपने चरम पर है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, फर्स्ट ऑफ काफी इंगेजिंग हैं, आमिर खान सर की एक्टिंग काफी अच्छी है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, आमिर खान और करीना कपूर ने काफी अच्छी एक्टिंग की है। कुछ सीन्स काफी जबरदस्त थे। 
 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ यूजर्स अब भी फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आमिर खान और अक्षय कुमार के लिए दुखी हूं, दोनों ने स्कूल के दिनों में हमें बहुत सारी यादें दी हैं। लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' दोनों पहले शो में ही डिजास्टर घोषित हो गई हैं। अन्य यूजर ने लिखा, लाल सिंह चड्ढा में आमिर की एक्टिंग मिस्टर बीन की तरह है !! एक बेहतरीन अभिनेता से ऐसी उम्मीद नहीं थी।"

 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed