{"_id":"5db518b98ebc3e0167563224","slug":"kunjilal-died-in-the-age-87-aamir-khan-film-peepli-live-based-on-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे पीपली लाइव के असल हीरो, 16 साल पहले की थी अपनी मौत की भविष्यवाणी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नहीं रहे पीपली लाइव के असल हीरो, 16 साल पहले की थी अपनी मौत की भविष्यवाणी
Sun, 27 Oct 2019 09:41 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
kunjilal
- फोटो : social media
अभिनेता आमिर खान की फिल्म पीपली लाइव साल 2010 में आई थी। उनकी ये फिल्म मध्य प्रदेश के बैतूल जिला से संबंध रखने वाले कुंजीलाल की कहानी से प्रेरित थी, जिनका शनिवार को निधन हो गया। वह 87 साल के थे। गौरतलब है कि कुंजीलाल ने खुद के मरने की भविष्यवाणी की थी।
विज्ञापन
कुंजीलाल के अनुसार उन्होंने 20 अक्टूबर 2005 को अपने मरने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भविष्यवाणी के 14 साल 6 दिन बाद यानी बीते शनिवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। कुंजीलाल ने कहा था कि उनका निधन करवा चौथ के दिन होगा। हालांकि जब करवा चौथ के दिन उनका निधन नहीं हुआ तो उन्होंने ये तर्क दिया गया कि करवा चौथ पर उनकी पत्नी ने उनके लिए लंबी उम्र की कामना की थी, इसलिए उनकी मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
कुंजीलाल की इसी कहानी पर बाद उनके गांव सेहरा के करीबी गांव पिपला के नाम पर पीपली लाइव फिल्म भी बनाई गई थी। इस फिल्म की कहानी कर्ज से परेशान नत्था नाम के किसान की थी जो अपनी ही मौत की भविष्यवाणी करता है। इस फिल्म के सामने आने के बाद कुंजीलाल ने फिल्म पीपली लाइव के निर्मात- निर्देशक आमिर खान और अनुषा रिजवी को नोटिस भेजकर उनकी कहानी पर फिल्म बनाने पर आपत्ति जताई थी। उल्लेखनीय है कि वह अपने पूर्वजों के दिए पांसे और रमल विद्या के जरिए भविष्यवाणी किया करते थे।
विज्ञापन
पढ़ें: KBC: ऐश्वर्या की आंखों की तारीफ करने पर 'निराश' हुए बिग बी, बीच शो में कंटेस्टेंट से कही ये बात