फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kunal Kemmu shared his thought about pan india films with hanuman ansh and vibe

कुणाल खेमू: ‘हनुमान अंश’ पर क्या बोले एक्टर? ‘वाइब’ से जोड़ते हुए फिल्ममेकिंग पर कही यह बड़ी बात

Tue, 06 Oct 2026 01:28 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Oct 2026 01:28 PM IST
सार

 Kunal Kemmu On Instagram: अभिनेता कुणाल खेमू ने हालिया बातचीत में  फिल्म ‘वाइब’ और ‘हनुमान अंश’ को लेकर काफी कुछ कहा। उन्होंने फिल्में बनाने की सोच पर भी काफी कुछ कहा। जानें क्या बोले कुणाल…

विज्ञापन
Kunal Kemmu shared his thought about pan india films with hanuman ansh and vibe
कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम @kunalkemmu

विस्तार

अभिनेता-निर्देशक कुणाल खेमू  की फिल्म ‘वाइब’ का प्रदर्शन सिनेमाघरों में संतोषजनक नहीं रहा। एक बातचीत के दौरान एक्टर ने 'पैन-इंडिया' टैग के बारे में बात की। इसके साथ ही ‘हनुमान अंश’ के बारे में भी काफी कुछ कहा। 

विज्ञापन

‘हनुमान अंश’ पर क्या बोले कुणाल 

कुणाल खेमू ने इंडिया टुडे से हुई बातचीत में विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित ‘हनुमान अंश’ पर भी चर्चा की। महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इस पर एक्टर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ अखिल भारतीय फिल्म है, यह एक अखिल अंतरराष्ट्रीय फिल्म बन गई है। दुनिया भर में हर कोई इस फिल्म को देख रहा है।’

विज्ञापन


उन्होंने आगे अपनी बात को समझाते हुए कहा कि किसी फिल्म को 'पैन-इंडिया' बनाने का कोई तय फॉर्मूला नहीं होता। उनके अनुसार, यह टैग काफी हद तक एक व्यापारिक शब्द है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि फिल्म अलग-अलग क्षेत्रों में कैसा प्रदर्शन करती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Kunal Kemmu shared his thought about pan india films with hanuman ansh and vibe
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया

कुणाल ने फिल्ममेकिंग पर क्या कहा?
आगे अपनी बातचीत में कुणाल ने कहा, ‘यही हमें उम्मीद देता है। एक कलाकार का सफर कई बार दिल टूटने, आश्चर्यों और चुनौतियों से भरा होता है। इसलिए, अंत में यह सब देखना वाकई दिल को छूने वाला, उत्साहवर्धक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो पूरी तरह से कहानी पर आधारित होती हैं और दर्शकों को पसंद आती हैं, और यही बात बहुत मायने रखती है। वे तथाकथित मानदंडों या सफल फिल्म बनाने के किसी तय फॉर्मूले से निर्देशित नहीं होतीं।

Kunal Kemmu shared his thought about pan india films with hanuman ansh and vibe
कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kunalkemmu

फिल्म ‘वाइब’ का कलेक्शन 

  • फिल्म 'वाइब' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
  • इसमें कुणाल खेमू के अलावा प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव अहम किरदारों में हैं। 
  • फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 20 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
  • वहीं भारत में फिल्म ने 18 करोड़ रुपये की का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed