अभिनेता कुणाल खेमू निर्देशित फिल्म ‘वाइब’ का पोस्टर रिलीज, प्रीति जिंटा की मिली झलक; थिएटर में कब देख सकेंगे?
Kunal Kemmu Movie Vibe First Poster: अभिनेता कुणाल खेमू अभिनय के अलावा निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘वाइब’ का पोस्टर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। जानिए, कब रिलीज होगी यह फिल्म?
विस्तार
मंगलवार को अभिनेता कुणााल खेमू ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी आने वाली फिल्म ‘वाइब’ का पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म का नाम ‘वाइब’ है। फिल्म का पोस्टर भी काफी हटकर है। इसमें स्टार कास्ट और रिलीज डेट का भी जिक्र है।
कुणाल खेमू के अलावा प्रीति जिंटा भी होंगी फिल्म का हिस्सा
कुणाल खेमू ने फिल्म का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें उनके अलावा वंशिका धीर, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव जैसे एक्टर्स के नाम नजर आ रहे हैं। पीछे पोस्टर पर फिल्म का नाम ‘वाइब’ लिखा है। सभी एक्टर्स के चेहरे अंधेरे में छिपे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
कुणाल खेमू ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। वह लिखते हैं, ‘पंच और पंचलाइन दोनों की गारंटी ‘वाइब’ के साथ मिलेगी।’ आगे फिल्म की रिलीज डेट शेयर की गई है। फिल्म ‘वाइब’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)