फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kumkum Bhagya Actress Ashlesha Savant Tests Positive For Covid-19

'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत हुईं कोरोना संक्रमित, घर में किया क्वारंटीन

Sat, 01 May 2021 03:18 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 01 May 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
Kumkum Bhagya Actress Ashlesha Savant Tests Positive For Covid-19
एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत - फोटो : Instagram

कोरोना वायरल तेजी से देश के कई राज्यों में अपना पैर पसार रहा है और ऐसे में लोग इससे लड़ने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी।

विज्ञापन


एक्ट्रेस अश्लेषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए अपने फैंस को बताया कि वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने डॉक्टर्स के निर्देशों का पालन करते हुए खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 𝑨𝒔𝒉𝒍𝒆𝒔𝒉𝒂 🧿🌍❤️😈 (@ashleshasavant)

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि, 'कृपया सभी लोग अपना ध्यान रखिए और सुरक्षित रखिए। सबसे जरूरी खुद को शांत रखिए। सभी के लिए प्रार्थना और ताकत। आपके प्यार और साथ के लिए शुक्रिया।' इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए अश्लेषा ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर दिखाई दे रहा है।


एक्ट्रेस का पोस्ट देखते ही उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। तो वहीं एक्ट्रेस की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थन कर रहे हैं।

एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के मशहूर धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी के' से की थी। इसमें अश्लेषा का छोटा सा रोल था। इसके बाद उन्होंने कई और धारावाहिकों में काम किया, जैसे 'सात फेरे', 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा'। एक्ट्रेस अश्लेषा के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed