इस बार बुरी तरह मात खा गई सेक्सी सनी लियोनी
इस शुक्रवार सनी लियोनी की फिल्म कुछ कुछ लोचा है और दीपिका पादुकोण की फिल्म पीकू एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थीं। सभी को इन दोनों अभिनेत्रियों की टक्कर का इंतजार था।
जहां दीपिका पादुकोण युवा दिलों की धड़कन बनी हुई हैं तो अपनी पोर्न छवि के साथ आज भी सनी लियोनी को इंटरनेट पर सबसे अधिक सर्च किया जाता है। सनी की हॉटनेस उनके चाहने वालों को सिनेमाघरों तक खींच ही लाती है।
उनकी पिछली फिल्म एक पहेली लीला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ था समीक्षकों की बुराई के वाबजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और अच्दी कमाई कर गई। ऐसे में दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर लोगों की निगाहें जमी थीं।
वीकेंड के बाद अब ये साफ हो गया है कि दोनों हीरोइनों में से किसके जलवे बॉक्स ऑफिस पर चमके और किसके हो गए फुस्स।
फुस्स हो गया सनी लियोनी का जलवा
इस बार सनी का मुकाबला सीधे सीधे दीपिका से था। जिसमें सनी लियोनी बुरी तरह से मात खा गईं। दीपिका के सामने सनी लियोनी की मादक अदाएं जरा भी नहीं ठहर पाई। और उनकी फिल्म कुछ कुछ लोचा है का बहुत बुरा हश्र हुआ।
वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो जहां दीपिका की पीकू ने करीब 25 करोड़ के आसपास कमाई की वहीं सनी की कुछ कुछ लोचा है बमुश्किल 3 करोड़ के आसपास ही बटोर पाई। इस लिहाज से फिल्म का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा।
इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की गब्बर अभी भी अच्छी खासी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते तक करीब 75 करोड़ कमा लिए हैं। ऐसे में सनी लियोनी का इस बार का बॉक्स ऑफिस एक्सपीरिएंस काफी डरावना कहा जाएगा।