Krushna Abhishek: जब मामा गोविंदा के घर के हॉल में सोया करते थे कृष्णा अभिषेक, पिता को याद कर हुए इमोशनल
हाल ही में गोविंदा के भांजे और कॉमिक एक्टर कृष्णा अभिषेक ने अपने बचपन से जुड़ी कुछ बातें-यादें, अर्चना पूरन सिंह के व्लॉगिंग चैनल पर साझा की। इसमें उन्होंने बताया कि मां के गुजर जाने के बाद वह मामा के घर रहने आ गए। मामा के साथ रहने के अनसुने किस्से और अपने पिता से जुड़ी बातें भी कृष्णा अभिषेक ने बताई।
विस्तार
गोविंदा की राह पर चलते हुए उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने एक्टिंग को करियर बनाया। लेकिन कृष्णा का बचपन काफी मुश्किलों से भरा रहा। इस बारे में कृष्णा ने अर्चना पूरन सिंह के व्लॉगिंग चैनल पर बताया। बचपन में मामा गोविंदा के घर में रहने के कारण ही उनका इंट्रेस्ट एक्टिंग की तरफ हुआ।
हॉल में सोया करते थे कृष्णा
कृष्णा ने बताया जब उनकी मां का निधन कैंसर से हुआ तो वह नानी के घर यानी मामा गोविंदा के घर रहने लगे। इस दौरान उनके घर में एक बड़ा सा हॉल हुआ करता था, जहां कृष्णा सोते थे। वह बताते हैं कि जब सुबह उठते थे तो बड़े-बड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जैसे वासु भगनानी, रमेश तोरानी, अनिल शर्मा, संजय लीला संभाली हॉल में बैठे हाेते थे।
बड़े-बड़े डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर करते थे पैंपर
कृष्णा आगे बताते हैं कि सभी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर गोविंदा को फिल्म की कहानी सुनाने या फिल्म ऑफर करने आए होते थे। जब तक मामा गोविंदा आते नहीं थे तो ये लोग, छोटे कृष्णा अभिषेक को पैंपर किया करते थे। जिससे वह जाए और मामा गोविंदा को बुलाकर लाए। कृष्णा मजाक में अर्चना से कहते हैं कि अगर मुझे पता होता कि आगे चलकर एक्टिंग करूंगा तो सभी डायरेक्टर्स को इंप्रेस करके रखता है।
ये खबर भी पढ़ें: Loveyapa: लवायापा सितारों ने नहीं लिया श्री देवी और आमिर खान का नाम, ये ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ी है पहली पसंद
पिता को याद करके हुए इमोशनल
कृष्णा अभिषेक ने अपने पिता के बारे में भी अर्चना के व्लॉगिंग चैनल पर बताया। वह कहते हैं कि कई सालों तक उनके पिता ने मां और बाप दोनों की जिम्मेदारी निभाई। वह खुद अपने हाथ से बनाकर दाल रोटी बनाकर कृष्णा को खिलाते थे। पिता को याद करते हुए कृष्णा अभिषेक काफी इमोशनल भी हो गए। आपको बताते चलें कि कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा में कई सालों तक मनमुटाव भी रहा है, जो अब दूर हो गया।
ये खबर भी पढ़ें: Arjun Kapoor: स्काई फोर्स की स्क्रीनिंग में भड़के अर्जुन कपूर, पैपराजी से कही ये बात, वीडियो वायरल