फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor got angry at the screening of Sky Force said this to paparazzi video viral on Social Media

Arjun Kapoor: स्काई फोर्स की स्क्रीनिंग में भड़के अर्जुन कपूर, पैपराजी से कही ये बात, वीडियो वायरल

Sat, 25 Jan 2025 09:37 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jan 2025 09:37 AM IST
सार

अर्जुन कपूर 'स्काई फोर्स' की स्क्रीनिंग के लिए गए। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें तस्वीरें लेने के लिए घेर लिया, इसके बाद अर्जुन कपूर पैपराजी पर भड़कते नजर आए। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor got angry at the screening of Sky Force said this to paparazzi video viral on Social Media
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने शांत व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर वे खुश ही दिखते हैं, हालांकि एक कार्यक्रम के दौरान पैपराजी पर नाराज दिखे। गुरुवार शाम 'स्काई फोर्स' की स्क्रीनिंग के दौरान उनकी फोटो लेने के लिए पैपराजी चारों तरफ से उन्हें घेर कर जमान हो गए।
विज्ञापन

पैपराजी पर भड़के अर्जुन कपूर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें अर्जुन कपूर इवेंट में जाते हुए अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं। समय की कमी के कारण अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफरों के व्यवहार पर निराशा व्यक्त की। दरअसल, अर्जुन कपूर की तस्वीर लेने के लिए कुछ लोग कथित तौर पर उनकी तस्वीरें लेने की उत्सुकता में लोगों को धक्का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Arjun Kapoor got angry at the screening of Sky Force said this to paparazzi video viral on Social Media
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor
पैपराजी से कही ये बात
वायरल वीडियो में अर्जुन कहते हैं, "मैं बोल रहा हूं मैं लेट हो रहा हूं, तुम लोगों को मारते हुए आ रहे हो। गलत बात है ना? आराम से यार"। अर्जुन कपूर इस वीडियो में काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। 
 

Sky Force Movie Day 1 Box Office: पहले दिन 'स्काई फोर्स' ने की सधी हुई शुरुआत, वीकएंड पर भरेगी ऊंची उड़ान?

विज्ञापन

इस फिल्म में किया काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में रावण में डेंजर लंका का किरदार निभाते नजर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, श्वेता तिवारी और करीना कपूर खान जैसे कलाकार भी थे। यह लोकप्रिय कॉप यूनिवर्स की पांचवीं किस्त थी, जिसे 1 नवंबर को रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed