फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   krushna abhishek reveals he use to travel with mama govinda on sets know the reason why

Krushna Abhishek: कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा को किया याद, इंस्टा वीडियो शेयर कर सुनाया बचपन का किस्सा

Tue, 11 Jul 2023 05:36 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 11 Jul 2023 05:36 PM IST
सार

टीवी एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अक्सर अपने मामा गोविंदा को लेकर बातें करते रहते हैं। जिनको लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

विज्ञापन
krushna abhishek reveals he use to travel with mama govinda on sets know the reason why
गोविंदा-कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अक्सर अपने मामा गोविंदा को लेकर बातें करते रहते हैं। जिनको लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कृष्णा और गोविंदा के बीच अक्सर विवाद ही देखने को मिलता है। काफी लंबे वक्त से दोनों के बीच दुश्मनी चली आ रही है, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।

विज्ञापन

कृष्णा अक्सर किसी न किसी बहाने से गोविंदा को याद कर लेते हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए गोविंद को याद किया है। इस बार उन्होंने एक किस्सा शेयर किया है। जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में कृष्णा ने लिखा कि वह बचपन में अक्सर फिल्म के सेट पर मामा गोविंदा को डांस करते देखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

krushna abhishek reveals he use to travel with mama govinda on sets know the reason why
कृष्णा अभिषेक - फोटो : social media

कृष्णा ने कैप्शन में लिखा, 'बचपन से ही डांस करना मेरा जुनून रहा है। जब मैं सेट पर अपने मामा गोविंद के साथ ट्रेवल किया करता था और उन्हें डांस करते और एक्टिंग करते हुए देखता था तो मुझे बहुत अच्छा लगता था। और आज सेट पर वही काम करते हुए मुझे बहुत अच्छा लगता है।'

View this post on Instagram

A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30)

विज्ञापन

बता दें कि कृष्णा और गोविंदा अक्सर पब्लिक में एक दूसरे को नजरअंदाज करते दिखते हैं। दोनों के बीच शुरू हुई लड़ाई खत्म होने के नाम ही नहीं ले रही है। अक्सर दोनों एक दूसरे के बारे में बातें करते हैं। कृष्णा की बातों से लगता है कि वो मामा गोविंदा से सुलह करने के मूड में हैं। कृष्णा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा' में नजर आते हैं। हालांकि फिलहाल शो कुछ समय के लिए ब्रेक पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed