फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Krk targeted these stars for flop films including Ranbir to Aamir Varun says Still all films became disaster

KRK: केआरके ने गिनाई बॉलीवुड स्टार्स की फ्लॉप फिल्में, बोले- भागदौड़ का कोई फायदा नहीं...ये है सबूत

Sat, 27 Aug 2022 03:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 03:18 PM IST
सार

कमाल आर खान अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं और आए दिन बॉलीवुड स्टार्स की आलोचना करते नजर आते हैं। आज केआरके ने कई अभिनेताओं को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन
Krk targeted these stars for flop films including Ranbir to Aamir Varun says Still all films became disaster
केआरके

विस्तार

केआरके यानी कमाल राशिद खान अक्सर फिल्म स्टार्स पर निशाना साधते नजर आते हैं। वह अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर बॉलीवुड फिल्मों का रिव्यू भी करते हैं और ट्वीट के जरिए जमकर टिप्पणी करते हैं। हालांकि उनके ज्यादातर बयान विवादित ही रहते हैं। शायद ही ऐसा मुश्किल ही कोई दिन जाता होगा, जब केआरके किसी स्टार या बॉलीवुड फिल्म पर निशाना न साधते हों और इस बार उन्होंने एक नहीं बल्कि कई बॉलीवुड अभिनेताओं को निशाने पर लिया है, साथ ही उनकी फिल्मों के नाम भी साझा किए हैं।

विज्ञापन

ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटे हैं रणबीर कपूर
इस समय बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं, जिसका सितारे जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इन समय अभिनेता रणबीर कपूर भी अलग-अलग शहरों और राज्यों में जाकर प्रचार कर रहे हैं, हाल ही में वह चेन्नई पहुंचे थे। अब इसी बीच केआरके ने अपने ट्वीट में बाकी स्टार्स समेत फिल्म 'शमशेरा' को लेकर रणबीर कपूर पर भी निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अभिनेताओं की फ्लॉप फिल्मों पर साधा निशाना
केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्मों और सितारों के नाम साझा करते हुए लिखा- 'ये सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए देश के कोने-कोने में गए...फिर भी सभी फिल्में डिजास्टर बन गईं। यह सबूत है, फालतू की भाग दौड़ एक फिल्म को हिट नहीं कर सकती'। उन्होंने अपने ट्वीट में रणबीर कपूर की 'शमशेरा', आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज', वरुण धवन की 'जुग जुग जियो', अर्जुन कपूर की 'एक विलेन रिटर्न्स' और जॉन अब्राहम की 'अटैक' का नाम साझा किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed